{"_id":"6974b904dc8e8e5e610364e4","slug":"city-roads-including-circular-road-were-jammed-leaving-hundreds-stranded-for-hours-shimla-news-c-19-sml1002-668066-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सर्कुलर रोड समेत शहर की सड़कें जाम, घंटों फंसे रहे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सर्कुलर रोड समेत शहर की सड़कें जाम, घंटों फंसे रहे सैकड़ों लोग
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद दूसरे दिन शहर में रहा अव्यवस्था का आलम, जगह-जगह बर्फ के बीच फंसे रहे वाहन
एमएलए क्रॉसिंग से संकटमोचन तक लगी रही हैं लाइनें
दस मिनट का सफर तय करने में लग गया डेढ़ घंटा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद दूसरे दिन शनिवार को अव्यवस्था का आलम रहा। सर्कुलर रोड समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर बर्फ के बीच जगह-जगह फंसे वाहनों के कारण शनिवार को ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण सैकड़ों लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दस मिनट का सफर तय करने में एक से डेढ़ घंटा लग गया।
पूरी तरह से बहाल नहीं होने के कारण सड़कों पर वाहन फिसलते रहे। इस वजह से देश-विदेश से आए सैलानियों समेत स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की मशीनरी सुबह से ही मार्ग बहाली के कार्य में जुट गई थी लेकिन इसके बावजूद शहर में शाम तक लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आई। शहर के सबसे व्यस्त सर्कुलर रोड पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
सर्कुलर मार्ग पर फिसलन और सैलानियों समेत स्थानीय लोगों की सड़कों के किनारे फंसी गाड़ियों से आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। मैहली से पुराना बस अड्डा मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। इस वजह से मैहली से बैम्लोई तक पहुंचने में ही लोगों को डेढ़ घंटे का समय लग गया। इसको लेकर शहरवासियों और सैलानियों में प्रशासन और नगर निगम के इंतजामों को लेकर खासी नाराजगी दिखी। हालत यह थी कि निजी वाहनों से सफर करने वाले लोग न ही गाड़ियों को बर्फ के कारण साइड में खड़ी कर पा रहे थे और न ही जाम से निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
टुटू से शिमला मार्ग पर भी लोगों को सुबह से ही फिसलन और ट्रैफिक से जाम जूझना पड़ा। इस मार्ग भी वाहनों के जगह-जगह खड़े होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मजबूरी में शिमला की ओर जरूरी काम और निजी तथा सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। शहर में दोपहर तक निजी और सरकारी बसों की आवाजाही न के बराबर रही। इस वजह से लोगों को परिवहन सेवाओं से महरूम रहना पड़ा।
घोड़ा चौकी से विक्ट्री टनल तक लग रहा जाम
बर्फबारी का पता चलते ही चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया लेकिन शोघी से आगे सड़क पर बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। घोड़ा चौकी से विक्ट्री टनल तक अधिक बर्फ होने के कारण सैलानियों को मजबूरी में अपनी गाड़ियां यहां-वहां खड़ी करनी पड़ीं, शनिवार को यही वाहन आवाजाही के लिए परेशानी का सबब बन गए। इस वजह से मुख्य मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस की ओर से लोगों को सड़कों के बारे में सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से सूचित किया जाता रहा। इसके बावजूद सड़कों की बहाली नहीं होने के कारण लोग परेशान होते रहे।