फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CITU Protest Against Power Corporation in Shontong Issue.

मजदूरों के साथ दफ्तर में घुसे सीटू कार्यकर्ता, एमडी को बनाया बंधक, मौके पर पुलिस

Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
CITU Protest Against Power Corporation in Shontong Issue.

हिमाचल के किन्नौर जिले के शौंगटोंग प्रोजेक्ट से निकाले गए मजदूरों की बहाली को लेकर सीटू ने शुक्रवार को शिमला में पावर कारपोरेशन कार्यालय का घेराव कर डाला। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठे एमडी को अंदर ही बंधक बना लिया। करीब तीन बजे कार्यकर्ता अंदर घुस गए और एमडी ऑफिस में नारेबाजी शुरू कर दी। एमडी ने इन्हें समझाने की कोशिश लेकिन इनकी एक नहीं चली।

विज्ञापन


देर रात तक कार्यकर्ता एमडी ऑफिस में डटे रहे और एमडी को कमरे से बाहर नहीं देने जा रहे थे। स्थिति गंभीर होती देख एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। क्यूआरटी भी मौके पर प्रदर्शनकारियों पर नजर रखे हुई थी। एसपी ने भी कार्यकर्ताओं को समझाया लेकिन मजदूरों की बहाली को लेकर प्रदर्शन जारी रहा। तीन बजे से देर रात तक बीसीएस में एमडी कार्यालय में डटे मजदूरों और सीटू नेताओं ने कार्यालय में धरना- प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


एमडी को उनके कमरे में ही बंधक बना कर रखा। सीटू और मजदूर नेताओं की मांग थी कि शौंगटोंग प्रोजेक्ट से निकाले गए मजदूरों को काम पर रखा जाए और पिछले कई माह से देय ओवरटाइम, वेतन, पीएफ और हर तरह के वित्तीय देय लाभ भुगतान किया जाए। प्रदर्शनकारी पटेल कंपनी के अधिकारी के इंतजार में कार्यालय में डटे रहे। लेकिन इस दौरान बताया गया कि कंपनी के प्रतिनिधि 24 या 25 फरवरी को वार्तालाप करेंगे, लेकिन कार्यकर्ता इस बात पर अड़े रहे कि अभी उन्हें मौके पर बुलाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू ने लगाए ये गंभीर आरोप, मजदूर भी आए साथ

CITU Protest Against Power Corporation in Shontong Issue.

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सीटू के राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट प्रबंधन लगातार मजदूर विरोधी नीतियों को अपना रहा है। कंपनी ने अपने हक की मांग कर संघर्ष कर रहे नौ सौ मजदूरों को निकला था। जिस पर सीटू ने मजदूरों के इस संघर्ष को पिछले करीब एक साल से बराबर आगे बढ़ाया और उन्हें न्याय दिलवाने के लिए मांग उठाई।

जिस पर लेबर कोर्ट ने भी कंपनी के मजदूरों निकाले जाने के फैसले को 18 मई 2016 को गलत करार दिया था। कंपनी को उन्हें वापस रखने का निर्णय दिया था। कंपनी ने कोर्ट आदेशों का पालन नहीं किया और मजदूर वापस काम पर नहीं रखे। 

आरोप : आंदोलन खत्म करने बाद भी नहीं मिला न्याय
बीस सितंबर को न्यायालय ने मजदूरों के पक्ष में फैसला दिया। इसमें ओवरटाइम, वेतन और पीएफ भुगतान के आदेश दिए थे। इसमें न्यायालय ने मजदूरों को आंदोलन बंद करने को कहा था वहीं कंपनी को अगले तीन माह में तमाम मजदूरों की देनदारियों का भुगतान करने के आदेश भी दिए थे।  मेहरा ने कहा कि मजदूरों ने न्यायालय के आदेशों का पालन कर आंदोलन बंद किया।

मगर आज तक वेतन और पीएफ व ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया। प्रदर्शन में शामिल सीटू नेताओं में राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा, पूर्व राज्य सचिव व पूर्व विधायक राकेश सिंघा, जगत राम, बिहारी सेवगी, सूर्य प्रकाश नेगी, संजय, जीवन, मदन दिनेश, फालमा चौहान, आशु सोनिया, किशोरी ढढवालिया, बलबीर पराशर सहित करीब ढाई सौ मजदूर और कार्यकर्ता कार्यालय में डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed