CISCE Result 2018: 12वीं में मयंका, 10वीं में मिष्ठी रहीं हिमाचल की टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के नतीजों में हिमाचल के विद्यार्थियों ने भी शानदान प्रदर्शन किया है। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को हाई स्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) के नतीजे घोषित कर दिए।
हिमाचल के टॉप थ्री में सिर्फ लड़कियों ने ही जगह बनाई है। राजधानी शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल की मयंका चौहान ने बारहवीं जबकि धर्मशाला के सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मिष्ठी गुप्ता ने दसवीं कक्षा में प्रदेश भर में टॉप किया है।
मयंका चौहान (कला संकाय) ने 97.50 फीसदी अंक लिए हैं। मयंका प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती है। वहीं, मिष्ठी गुप्ता ने 96.8 फीसदी अंक लिए हैं। हिंदी में 99 और इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। मिष्ठी गुप्ता डॉक्टर बनना चाहती हैं।
दूसरे और तीसरे स्थान पर इनका कब्जा
परिणामों में दोनों कक्षाओं में धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा और ऊना की आठ लड़कियों ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। बारहवीं में सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला की वंशिका ठाकुर (विज्ञान संकाय) और ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला की छात्रा रिनमावी फनाई
(कला संकाय) ने 97-97 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सेक्रेट हार्ट स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला की गुंजिता नेगी (विज्ञान संकाय) और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा कांगड़ा की मिलि मनकोटिया ने 96-96 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
10वीं में दूसरा और तीसरा स्थान इन्होंने झटका
दसवीं में ऊना के माउंट कार्मल स्कूल की रितिका ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा की स्तुति वाधवा ने 96.4 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।
काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली के सचिव गैरी आर्थून ने स्टेट मेरिट जारी की है। परीक्षा परिणामों में शिमला के स्कूलों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।