फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief secretary seeks report from iph department officers over polluted water supply in shimla.

खबर छपी तो याद आया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जनरेटर लगवाना

Sat, 23 Jan 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jan 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
chief secretary seeks report from iph department officers over polluted water supply in shimla.

‘अमर उजाला’ में बिना जनरेटर चल रहे ट्रीटमेंट प्लांट की खबर प्रकाशित

विज्ञापन
होने के बाद आखिरकार शासन की नींद टूटी। मुख्य सचिव पी मित्रा ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, नगर निगम के अधिकारियों को ट्रीटमेंट प्लांट में जल्द से जल्द जनरेटर लगाने के निर्देश दिए।

साथ ही शहर में सप्लाई हो रहे पानी के कम से कम तीन सैंपल लेकर अलग अलग लैंबों से जांच कराने को भी कहा। इसके अलावा हिदायत दी कि सुपर क्लोरीनेशन के बाद ही पानी की सप्लाई की जाए। राजधानी शिमला व सोलन में जानलेवा हो चुके पीलिया की रोकथाम के लिए शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा ने अधिकारियों की क्लास ली।
P mitra
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में की जा रही पेयजल आपूर्ति के दिन में तीन सैंपल लेना सुनिश्चित करें और उनकी जांच अपनी लैबों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की कंडाघाट स्थित सेंट्रल प्रयोगशाला व अन्य प्रयोगशालाओं में करवाएं।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य जल भंडारण टैंकों की सफाई भी समय से कराना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने मलयाणा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए तथा इसकी निगरानी भी सुनिश्चित बनाने को कहा।

उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शीघ्र ही पावर जनरेटर उपलब्ध करवाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुम्मा और गिरि से आने वाले पानी की सुपरक्लोरीनेशन के बाद ही पेयजल आपूर्ति करने को कहा। साथ ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियमित रूप से जल की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।

शहरी विकास एवं पंचायती राज विभाग व उपायुक्त सोलन को अश्वनी खड्ड कैचमेंट क्षेत्र की सभी बस्तियों में शौचालय सुविधा के अन्तर्गत लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के रिज, पुराने बस स्टैंड व विकास नगर में स्थापित तीनों एटीएम से लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान, नगर निगम के आयुक्त्र पंकज राय, निदेशक स्वास्थ्य विभाग डा डीएस गुरंग, विशेष सचिव स्वास्थ्य कुमार नंदिता गुप्ता, उपायुक्त सोलन मदन चैहान, सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ कंवर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

बताते चलें, 21 जनवरी को ‘अमर उजाला’ ने हाईकोर्ट के आदेश मानते तो नहीं फैलता पीलिया शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद बिना जनरेटर के ही प्लांट चलाया जा रहा था। साथ ही शीट से प्लांट को ढकने के निर्देश को भी नजरंदाज किया गया।

आधुनिक मशीन से स्लज साफ करने के भी निर्देश दिए थे। इन सब हिदायतों के बाद भी आईपीएच और नगर निगम दोनों ने ही कोई कदम नहीं उठाया। इसी का नतीजा रहा कि शिमला व सोलन में हजारों लोगों की जान आफत में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed