रमन सिंह का वीरभद्र पर निशाना, जनता ने जिसे दी पहरेदारी वही भ्रष्टाचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हिमाचल की जनता ने जिसे अपने आर्थिक संसाधनों की पहरेदारी दी और जिस पर विश्वास जताया, वही भ्रष्ट निकला। कहा कि पूर्व की भाजपा सरकारों में मुख्यमंत्री समाचार पत्रों में विकास को लेकर मिलने वाले पुरस्कारों के लिए हेडलाइन होते थे।
आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री अपने भ्रष्ट कारनामों, कोर्ट से मिली बेल और विभिन्न एजेंसियों की ओर से जांच को लेकर सुर्खियों में होते हैं। कहा कि हिमाचल के जवान सरहदों पर प्रदेश का मान बढ़ा रहे है।
सरकार में बैठे नेता जेल और बेल के चक्कर में पड़कर प्रदेश के नाम पर मिट्टी लगा रहे हैं। मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा का सुंदरनगर में समापन हुआ।
बोल- सड़कों की हालत तन डोले, मन डोले जैसी
बीएसएल कॉलोनी स्थित ओपन थियेटर में समापन समारोह में डॉ. रमन सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने पूर्व में हिमाचल में रही भाजपा और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने चुटकी ली कि प्रदेश में सड़कों की हालत तन डोले, मन डोले जैसी हो गई है।
अगर कोई दोपहिया वाहन चालक पत्नी को लेकर कहीं जा रहा तो उसे बार-बार पीछे मुड़कर देखना पड़ता है कि पत्नी पीछे बैठी है या कहीं गिर तो नहीं गई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अभी से जुट जाएं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, सांसद रामस्वरूप शर्मा और जिला अध्यक्ष राकेश जम्वाल आदि मौजूद रहे।