फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief minister Residence Oakover Shimla getting a new look

मुख्यमंत्री अभी तय नहीं, स्वागत को सजने लगा ओकओवर

Wed, 20 Dec 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Dec 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Chief minister Residence Oakover Shimla getting a new look

चुनाव नतीजों में भारी बहुमत लेने वाली भाजपा का मुख्यमंत्री भले ही अभी तय नहीं है लेकिन नए सीएम के लिए ओकओवर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। सीएम का सरकारी निवास स्थान ओकओवर शिमला को खाली किया जा रहा है। यहां जल्द ही मरम्मत और रंग-रोगन का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, सीएम वीरभद्र सिंह ने खुद कभी भी इस आवास में रात्रि ठहराव नहीं किया लेकिन अन्य सभी मुख्यमंत्री यहां ठहरे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार, रामलाल ठाकुर, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल यहां ठहर चुके हैं। हालांकि, डॉ. परमार और रामलाल ठाकुर थोडे़-थोडे़ वक्त के लिए ही यहां ठहरे।
विज्ञापन


जब भी वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने तो वे कभी-कभार ही इस सरकारी निवास में दैनिक कामकाज को निपटाने या फिर लोगों से भेंट करने के लिए आते-जाते रहे। वीरभद्र सिंह का शिमला में अपना मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हेरिटेज भवन है, जो माल रोड से जाखू मंदिर की चढ़ाई वाली सड़क के साथ हॉली लॉज के नाम से है। वे अपने इस निजी मकान में ही ठहरते आए हैं। इन दिनों भी वीरभद्र हॉली लॉज में ही ठहरे हुए हैं। 

ओक ओवर में मुख्यमंत्री वीरभद्र के स्टाफ के लोग ही ठहरते आए हैं। बाकायदा यहां दफ्तर चल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय का स्टाफ यहां अपने सामान को समेटता रहा।

एक कर्मचारी का कहना था कि जो भी यहां सरकारी सामान है, उसे जीएडी के हवाले किया जाना है। इसमें कंप्यूटर, टीवी आदि हों या दूसरा सामान। इन सबकी वहां एंट्री होनी है। 


पटियाला के महाराजा का निवास था ओकओवर 
ओकओवर शिमला पटियाला के महाराजा का निवास रह चुका है। जब अंग्रेजों ने महाराजा को शिमला छोड़ने को कहा, तभी उन्होंने इसमें ठहरना बंद किया। 70 के दशक में हिमाचल सरकार ने इसे महाराजा से खरीद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed