फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chandrayaan-2's successful launch made the country proud: Dhumal

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से देश हुआ गौरवान्वित: धूमल

Mon, 22 Jul 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2's successful launch made the country proud: Dhumal
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण हुआ। यह भारत की अंतरिक्ष में एक और बहुत बड़ी उपलब्धि है। कुछ समय पूर्व देश ने मंगलयान का सफल प्रक्षेपण किया था।

विज्ञापन


इसी तरह चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी भाग में उतरेगा। चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर सफल उतरने के बाद भारत विश्व का चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसने धरती से चंद्रमा की दूरी तय की।
विज्ञापन


यह भारत की ऐतिहासिक जीत के रूप में देखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी नागरिकों, वैज्ञानिकों और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में देश के प्रति राजनीतिक इच्छाशक्ति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वैज्ञानिकों की मेहनत आज पूरा विश्व देख रहा है। मोदी सरकार हमेशा अपने वैज्ञानिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से देश गौरवान्वित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed