फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba: The doors of Kartikeya temple will be closed from November 30, will open on April 12

चंबा: आज से बंद होंगे कार्तिकेय मंदिर के कपाट, 12 अप्रैल को खुलेंगे

Tue, 30 Nov 2021 02:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 02:52 AM IST
सार

आगामी वर्ष में कोरोना संक्रमण खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे देश और प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मंदिर के पुजारी कार्तिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह के कपाट बंद करेंगे। इसके साथ भरमौर के ऊपरी मंदिरों में अंदरोल का समय शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Chamba: The doors of Kartikeya temple will be closed from November 30, will open on April 12
कार्तिकेय मंदिर कुगति भरमौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुगति में स्थापित कार्तिकेय के मंदिर के कपाट मंगलवार को 134 दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। श्रद्धालु अगले वर्ष 14 अप्रैल को शिव पुत्र कार्तिक के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


हर वर्ष कुगति में लाखों की तादाद में कार्तिकेय के भक्त माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन, पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण कम श्रद्धालु की संख्या में कमी आई है। आगामी वर्ष में कोरोना संक्रमण खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे देश और प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मंदिर के पुजारी कार्तिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह के कपाट बंद करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ भरमौर के ऊपरी मंदिरों में अंदरोल का समय शुरू हो जाएगा। ऐसे मंदिरों के लिए यह पंरपरा रही है कि  ऊपरी मंदिरों में जहां ज्यादा बर्फबारी होती है, वहां जाना निषेध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। अगले वर्ष 14 अप्रैल बैसाखी के दिन खुलेंगे। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक सर्दियों में अपने धाम दक्षिण भारत चले जाते हैं, ओर गर्मी शुरू होने पर शिवधाम मणिमहेश का रूख करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed