फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cctv intall in shimla city

शहर की सुरक्षा रहेगी अभेद्य, सीसीटीवी कैमरे लगाए

Wed, 01 Dec 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
cctv intall in shimla city
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के प्रवेशद्वारों समेत 14 चौराहों पर लगाए कैमरे
विज्ञापन

क्रॉसर
अब एएनपीआर कैमरे में कैद होगा वाहनों का डाटा
चोरी की वारदातों को निपटाने में मददगार होगी तकनीक
शिमला। राजधानी शिमला की सीमाओं की सुरक्षा चारों दिशाओं से अभेद्य हो गई है। शहर के एंट्री प्वाइंट समेत मुख्य चौराहों पर एएनपीआर (आटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरे लगाए गए हैं।
नाइट विजन के कैमरों में हर गतिविधियों की मूवमेंट कैद हो जाएगी। कैमरों की खासियत वाहनों के डाटा बेस को कैद करने की है। कैमरे की जद में आने वाले वाहन की लोकेशन का पता आसानी से चल सकेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पहले चरण में शिमला पुलिस ने शहर के अलग-अलग 14 क्षेत्रों में कैमरे स्थापित कर दिए हैं। शहर के एंट्री प्वाइंट शोघी, तवी मोड़ (मंडी हाइवे), कैची मोड़ (नालागढ़ हाइवे), समरहिल चौक (लोेअर), कनेडी चौक, चक्कर, एजी चौक, आईएसबीटी, समरहिल चौक (एचपीयू), आईजीएमसी, खलीनी चौक, लोअर खलीनी, भट्ठाकुफर (शनान), संजौली चौक पर एएनपीआर कैमरे स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

शहर के मुहल्लों में भी कैमरे लगाने का काम चल रहा हैं। ऐसे में हर गतिविधियों पर अब कैमरे की नजर रहेगी। एएनपीआर कैमरे की मदद से चोरी की वारदातें रोेकने के साथ ट्रैफिक नियंत्रण करने में भी मदद मिलेगी। ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों की भी अब खैर नहीं। सैटेलाइट की मदद से कैमरों को एसपी ऑफिस में कंट्रोल रूम से लिंक कर डाटा बेस को एकत्रित किया जा सकता है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरों की खासियत
सड़क पर वाहन जिस तेज गति से दौड़ेगा, उसका नंबर आसानी से कैमरे में कैद हो जाएगा। सड़क पर गुजरने वाले हर वाहन का डाटा कैमरे में कैद हो जाता है। कैमरे में रिकार्डिंग के माध्यम से गाड़ी की लोकेशन भी पता चलेगी। कैमरों हर गाड़ी की फोटो कैप्चर कर देता है और अपने पास वाहन का डाटा बना लेता है। इसके अलावा नंबर प्लेट, टाइप ऑफ व्हीकल और कलर से भी वाहन मालिक का पता आसानी से चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed