{"_id":"5972f5f34f1c1b7b0c8b487e","slug":"cbi-investigation-in-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड: CBI ने शुरू की जांच, कई लोगों से पूछताछ की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड: CBI ने शुरू की जांच, कई लोगों से पूछताछ की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
शिमला के कोटखाई में गुड़िया गैंगरेप एंड मर्डर केस में आखिरकार सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। ताजा जानकारी के अनुसार सीबीआई की एक टीम शिमला पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
बताया ये भी जा रहा है कि जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सीबीआई सबसे पहले मामले से संबंधित सभी अहम जानकारी पहले शिमला पुलिस से हासिल करेगी। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेज, हत्या आदि की रिपोर्ट भी अपने अधीन लेगी।
विज्ञापन
इसके बाद मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआई उन लोगों को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है जो अभी तक पुलिस जांच के दायरे में नहीं आए थे। मामले में मारे गए आरोपी सूरज की पत्नी से भी सीबीआई एक दो दिन के भीतर पूछताछ कर सकती है।