फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   caste discrimination case cheshta school smc teachers terminated

जातीय भेदभाव मामले में शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त

Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू Updated Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
caste discrimination case cheshta school smc teachers terminated

जातीय भेदभाव मामले में कुल्लू के चेष्टा स्कूल में तैनात स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत नियुक्त दो शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनकी जगह साथ लगते स्कूलों के शिक्षकों को वैकल्पिक नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षकों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

उल्लेखनीय है कि दो नियमित शिक्षकों टीजीटी और शास्त्री को भी स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि हेडमास्टर को उच्च शिक्षा निदेशालय में बुला लिया है। चेष्टा स्कूल से टीजीटी को शिमला जिला के एक स्कूल में तैनाती दी गई है जबकि शास्त्री को कुल्लू जिला के मिडल स्कूल घलयाढ़ में भेजा गया है। 
विज्ञापन


उधर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अलावा अन्य टीमों ने भी स्कूल पहुंचकर जायजा लिया। जांचकर्ता डीएसपी मनाली शेर सिंह ने वीरवार को कुछ बच्चों के बयान दर्ज किए और अलग से बैठाए जाने वाली जगह का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है। पुलिस की कार्रवाई शुरू होने से हड़कंप मचा हुआ है। 

पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो किसने बनाया और कब बनाया, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए इस वीडियो को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।

पुलिस बच्चों को धमकाने के आरोप के मामले में भी जांच कर रही है। बच्चों के जाति प्रमाण पत्र की भी जांच की जा रही है। सभी दस्तावेजों व औपचारिकताओं के बाद आरोपियों के विरुद्घ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गिरफ्तारी के साथ निलंबन की गाज आरोपी शिक्षकों व अन्य पर गिरना लगभग तय है। जांच अधिकारी व डीएसपी मनाली शेर सिंह ने कहा कि कुछ बच्चों के बयान वीरवार को दर्ज किए गए हैं।


जांच जारी है। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वीडियो को लेकर एक्सपर्ट की राय भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed