{"_id":"613776288ebc3ebead051e67","slug":"car-accident-in-yula-link-road-kinnaur-couple-died-daughter-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत, महिला लापता
Tue, 07 Sep 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:59 PM IST
सार
एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि दंपती अपनी बेटी और अन्य महिला के साथ टापरी बाजार से अपने घर यूला की ओर ऑल्टो कार (एचपी 26 ए 3190) में जा रहे थे। इसी बीच अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
किन्नौर में कार हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के यूला संपर्क मार्ग पर बस स्टैंड के नजदीक मंगलवार को एक कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि कार में लिफ्ट लेने वाली महिला लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छोल्टू अस्पताल भेजे। पुलिस थाना टापरी ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि दंपती अपनी बेटी और अन्य महिला के साथ टापरी बाजार से अपने घर यूला की ओर ऑल्टो कार (एचपी 26 ए 3190) में जा रहे थे। इसी बीच अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी चला रहे कृष्ण कुमार (36), उनकी पत्नी कल्पावती (33) और उनकी बेटी रविना (18) की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण कुमार बतौर होमगार्ड पुह थाने में तैनात थे। कार में लिफ्ट लेने वाली महिला गंगासरणी (61) अभी लापता हैं। अंधेरे के कारण सर्च अभियान बंद कर दिया है। बुधवार सुबह फिर तलाश की जाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर राजू की अगुवाई में थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी, एएसआई प्रीतम, एएसआई रामलाल और जिला पुलिस की स्पेशल आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पर पहुंची थी।
विज्ञापन
पागलनाला के समीप खाई में गिरी कार, कनिष्ठ अभियंता की मौत
वहीं, टापरी थाना के नजदीक एनएच-5 में पागलनाला के समीप एक कार सतलुज नदी में गिरने से कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई है जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार में सवार कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता (30) पुत्री पद्म सिंह निवासी रामनी तहसील निचार और अन्य महिला मीना कुमारी पत्नी धर्मेंद्र चंगाव तहसील निचार (37) भावानगर एनएच प्राधिकरण कार्यालय शौलडिंग से टापरी की ओर जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर कार रामनी झूला और पागलनाला के बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। घायल महिला को छोल्टू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम निचार मनमोहन सिंह ने मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये और घायलों को दस हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दी है। एसपी किन्नौर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन