{"_id":"c5aa5929e2d1b435bcc70f23e32c184e","slug":"car-accident-at-kotgarh-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के कोटगढ़ में कार हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के कोटगढ़ में कार हादसा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटगढ़
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते कोटगढ़ में एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसा कोटगढ़ बाजार के पास ही हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा तड़के सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ। कार में सवार लोग ननखड़ी में चल रही शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कोटगढ़ के पास पहुंचे कि अचानक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग खनेटी के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।