फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CAG report: CM Jairam said - Difficulty due to low income and high expenditure

कैग रिपोर्ट : सीएम जयराम बोले-आमदनी कम और खर्च अधिक होने से हो रही कठिनाई

Thu, 16 Dec 2021 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैग की रिपोर्ट को लेकर कहा कि कहां कमी रह गई, इस बात का अध्ययन किया जा रहा है और कार्रवाई भी होगी। वर्तमान और भविष्य में भी स्थिति कठिनाइयों से भरी होगी। प्रदेश के लोग भी जानते हैं कि आमदनी कम और खर्चा ज्यादा हो रहा है। 

विज्ञापन
CAG report: CM Jairam said - Difficulty due to low income and high expenditure
मुख्यमंत्री ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रही हैं। उन्होंने प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर दिए थे कि सरकार चलाने के लिए बार-बार कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति आज की नहीं, बल्कि पहले से ही बनी हुई है। सीएम गुरुवार को चिंतपूर्णी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कैग की रिपोर्ट को लेकर कहा कि कहां कमी रह गई, इस बात का अध्ययन किया जा रहा है और कार्रवाई भी होगी। वर्तमान और भविष्य में भी स्थिति कठिनाइयों से भरी होगी। प्रदेश के लोग भी जानते हैं कि आमदनी कम और खर्चा ज्यादा हो रहा है। इस कारण सरकार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारियों की विफलता के बारे में पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र चिंतपूर्णी मंदिर में मंदिर अधिकारी की तैनाती की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पावन पिंडी की पूजा की। डीसी राघव शर्मा ने माता की फोटो, स्मृति चिह्न और माता की चुनरी भेंट की। पुजारियों ने भी माता की फोटो और शॉल भेंट कर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक बलबीर चौधरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विधायक राजेश ठाकुर, एसपी अर्जित सिंह ठाकुर, सुशील कालिया, निरंजन कालिया, विनोद कालिया, रविंद्र छिंदा और जीवन कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


केस वापस लेने की उठाई मांग
पुजारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर में पुजारियों को मिलने वाले हिस्से को निश्चित कर न्यायालय से केस वापस करने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने शीघ्र मामला हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed