शिमला में निजी बसों में भिड़ंत, 25 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शनिवार सुबह करीब दस बजे मुख्य सड़क पर एमएलए क्वार्टर (बालूगंज क्रासिंग) के समीप दो निजी बसों में टक्कर हो गई। इस हादसे में ओल्ड बस स्टैंड की ओर से जा रही निजी बस में सवार करीब 25 सवारियां घायल हुई हैं।
बस चालक की टांग टूट गई है, वहीं उसकी छाती में भी गंभीर चोट आई है। घायल लोगों को आईजीएमसी लाया गया, जहां से मामूली रूप से चोटिल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने तेजरफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एमएलए क्वार्टर के पास हुआ हादसा, लगा जाम
शनिवार सुबह करीब दस बजे सवारियों से भरी निजी लोकल बस एचपी-63-ए-4019 ओल्ड बस अड्डे से समरहिल की ओर जा रही थी। एमएलए क्वार्टर (बालूगंज क्रासिंग) के पास पहुंचने पर आईएसबीटी से विक्ट्री टनल की ओर आ रही दूसरी निजी बस एचपी 63-ए-3719 से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोर की थी कि समरहिल की ओर जा रही निजी बस की सीटें तक टूट गईं, जिससे उसमें बैठी सवारियों को चोटें आई। उस समय बस में करीब तीस सवारियां थी।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरी बस के चालक-परिचालक व अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आईं।