{"_id":"59198c254f1c1b8702f22917","slug":"bus-crush-bike-riders-at-amb-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना)
Updated Tue, 16 May 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात एक बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। हादसा हिमाचल के ऊना के अंब में हुआ।
विज्ञापन
यहां पुलिस थाना अंब के तहत कुठेड़ा खैरला में वाहन की टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अभिषेक पुत्र अशोक निवासी नैहरियां के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
इसे अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अभिषेक निवासी नैहरियां अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि अभिषेक के सिर के चीथड़े हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका से फरार हो गया। इस दौरान उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि एक बस के साथ बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई और घटना के बाद बस चालक मौका से फरार हो गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।