ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी की गैस में दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी कारपेंटर का काम करते थे। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। पांचों शिमला ग्रामीण के शड़ोग (चायली) में डॉक्टर मंजीत के घर में लकड़ी का काम करने आए थे।
दिन भर काम करने के बाद पांचों ने रात को ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और कमरे में रख दी। इसके बाद पांचों सो गए। रात को कमरे में अंगीठी की गैस फैलना शुरू हो गई। कमरे में गैस फैलते ही पांचों की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह जब डॉ. मंजीत कमरे में पहुंचे तो पांचों अंदर मृत पड़े थे।
ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर रख दी थी कमरे में
इस पर इन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तीन मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें देवेन, शपन और मुन्ना (वेस्ट बंगाल) शामिल हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सभी शवों को आईजीएमसी पहुंचा रही है।
मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एएसपी की अगुवाई में टीम को मौके पर भेजा है। पुलिस को डॉ. मंजीत ने जो सूचना दी है, उसके अनुसार पांचों की मौत गैस लगने के कारण हुई है। पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर भी जांच करेगी।