फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   budget session: IIM will be open in himachal

मोदी ने हिमाचल को दिया आईआईएम का तोहफा

Fri, 11 Jul 2014 07:03 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
budget session: IIM will be open in himachal

रेल बजट में निराशा हाथ लगने के बाद अब प्रदेश को आम बजट में भी ज्यादा कुछ नहीं मिला है। वीरवार दोपहर पेश किए गए आम बजट में हिमाचल के लिए किसी तरह के विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन


इस बजट में हिमाचल को सिर्फ एक आईआईएम मिला है। इसे स्थापित करने को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कहां स्थापित होगा और इस पर कितना बजट खर्च किया जाएगा, इसे लेकर भी जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, इस बजट से प्रदेशवासियों को काफी उम्मीदें थी। खासकर बागवानों को उम्मीद थी कि सेब के आयात पर कोई शुल्क लगाया जाएगा। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटेगी जेब, ये प्रोडक्‍ट हुए महंगे

budget session: IIM will be open in himachal

-मोबाइल फोन एवं कंप्‍यूटर के पुर्जे
-एलसीडी, एलईडी (19 इंच से कम के), रंगीन टीवी, साधारण टीवी
-मोबाइल फोन
-साबुन और खाद्य तेल
-स्‍टेनलेस स्‍टील और स्‍टील से बना सामान
-सौर ऊर्जा एवं वायु उपकरण
-जूता (1000 रुपये से कम कीमत के)
-डिब्‍बा बंद खाना
-कंप्‍यूटर, सोलर लैंप
-इलेक्‍ट्रोनिक सामान
-कीमती पत्‍थर

सिमरेट समेत ये चीजें हुई महंगी

budget session: IIM will be open in himachal

-सिगरेट, गुटका, तंबाकू, पान मसाला, सिगार
-कास्‍मेटिक सामग्री, सजने संवरने के सामान
-कोयला एवं कोल प्रोडक्‍ट
-कोल्‍ड ड्रिंक
-बोतल बंद जूस
-टेलीकॉम उपकरण
-रेडीमेड गारमेंट, कपड़ा

सरकार ने इनकम टैक्स में दी राहत

budget session: IIM will be open in himachal
आम कर दाताओं को टैक्स में 50 हजार रुपये की छूट दी गई है।मौजूद कर छूट सीमा 2 लाख थी जो अब ढाई लाख हो गई है। होम लोन के 2 लाख तक के ब्याज पर कर छूट दी गई जो फिलहाल 1.5 लाख रुपये है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर छूट 2.5 लाख से 3 लाख कर दी गई है। सेक्शन 80 सी के तहत निवेश पर मिलने वाली कर छूट की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 कर दी गई है।

आमदनी --------------- टैक्स

2.5 लाख तक ------------ कुछ नहीं
2.5 लाख से 5 लाख तक -- 10%
5 लाख से 10 लाख तक --- 20%
10 लाख से ऊपर ----------- 30%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed