{"_id":"90bc37bae272ac80f96c95f669b00d4f","slug":"btech-students-cheating-case-in-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल करते दो बीटेक स्टूडेंट पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नकल करते दो बीटेक स्टूडेंट पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की युवा शक्ति नकल के सहारे इंजीनियर बनने जा रही है। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सोमवार को सुबह के सत्र में बीटेक के दो छात्रों को नकल की सामग्री के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
मंडी जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में परीक्षा दे रहे दो छात्रों को विवि के कंट्रोल रूम में लगी एलईडी स्क्रीन पर नकल करते हुए देखा गया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक को फोन पर इसकी सूचना दी और संबंधित कमरे में बैठे दोनों छात्रों की तलाशी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान दोनों छात्रों से नकल की सामग्री बरामद हुई। इसके बाद दोनों छात्रों के यूएमसी केस बनाकर उन्हें विवि की ओर से नोटिस जारी किए गए। नकल करते पकड़े दोनों छात्रों को विवि कैंपस में आकर अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
इससे पहले टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग के ही 12 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा था। इन सभी 12 छात्रों को भी यूएमसी केस बनाने के बाद नोटिस जारी हो चुके हैं। नकल के सहारे इंजीनियर बनने जा रहे इन प्रशिक्षुओं के चलते अब इंजीनियरों की साख दांव पर लग गई है।
मंडी जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में इंजीनियरिंग के दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इससे पहले 12 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा जा चुका है। सभी 12 छात्रों के यूएमसी केस बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। -प्रो. आरएल शर्मा, कुलपति, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर