फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsnl special pack on navratri.

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल पैक, भारी डिस्काउंट

Fri, 27 Mar 2015 08:50 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
bsnl special pack on navratri.

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से नवरात्रों के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए बेहतर व नई संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए नई स्कीमें जारी की हैं। नई स्कीमों में मोबाइल प्रीपेड और ब्रॉडबैंड श्रेणी में छूट दी गई है।

विज्ञापन


स्कीम में युवा वर्ग के लिए अतिरिक्त डाटा, टॉपअप में अतिरिक्त पैसा और ब्रॉडबैंड में स्थापना नि:शुल्क व डाटा कार्ड में 50 प्रतिशत छूट दी गई है। मोबाइल श्रेणी में 1100 में 15 प्रतिशत, 550 में 10 प्रतिशत और 150 रुपये के टॉपअप पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा डाटा कूपन 155 एक जीबी और 251 रुपये दो जीबी में दस प्रतिशत अतिरिक्त डाटा प्रदान किया जाएगा।

31 मार्च तक उठाएं फायदा

bsnl special pack on navratri.

ऑफर की वैधता 26 से 31 मार्च तक रहेगी। वहीं, 96 रुपये रिचार्ज कूपन पर एक साल की अवधि सहित 500 एमबी डाटा मुफ्त उपलब्ध होगा। आप भी जल्द ही इस पैक का फायदा उठाइए। ब्रॉडबैंड सेवाओं में 13 मार्च से आगामी तीन महीनों तक बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर स्थापना शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने पर 250 रुपये स्थापना शुल्क उपभोक्ताओं को देना पड़ता था। इसके अलावा ज्यादा ब्रॉडबैंड डाटा प्रयोग में लाने वाले उपभोक्ताओं को बीएसएनएल का 1600 रुपये का डाटा कार्ड 800 रुपये में दिया जाएगा। तो देर न कीजिए और और ही रिचार्ज करवाएं।

नहीं सताएगी सिग्नल की समस्या

bsnl special pack on navratri.

ऑफर के अलावा बीएसएनएल ने जिला मंडी में मोबाइल सेवा में विस्तार करते हुए टिहरा व मढ़ी में नए मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है। जोकि आने वाले एक माह में पूर्ण रूप से स्थापित कर दिए जाएंगे।

टॉवर लगने से क्षेत्र के कई हजारों उपभोक्ताओं को सिग्नल संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा और उपभोक्ता अच्छे नेटवर्क में दोस्तों और परिजनों से बातचीत कर सकेंगे। बीएसएनएल के जिला महाप्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल टॉपअप, डाटा और ब्रॉडबैंड में नवरात्रों के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए छूट दी गई है। उपभोक्ता बीएसएसएन के बेहतरीन ऑफर का भरपूर लाभ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed