फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BSc topper Success Story and future goals

जानें, बीएससी टॉपर की सक्सेस स्टोरी और लक्ष्य

Wed, 09 Jul 2014 10:19 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
BSc topper Success Story and future goals

बीएससी में टॉपर एसवीएसडी कॉलेज भटोली की छात्रा जसप्रीत कौर फिजिक्स में एमएससी करेंगी। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग प्रक्रिया में भी हिस्सा लिया है।

विज्ञापन


एमएससी के बाद एमफिल और पीएचडी करना चाहती हैं। 31 मार्च, 1994 को देहलां गांव के गुरमुख सिंह और जसविंद्र कौर घर जन्मीं जसप्रीत कौर की इस उपलब्धि पर पिता गुरमुख सिंह और माता जसविंद्र कौर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


जसप्रीत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और प्राध्यापकों को दिया है। वह हर रोज सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। जसप्रीत के पिता गुरमुख सिंह कोर्ट में बतौर स्टेनो कार्यरत हैं। माता जसविंद्र कौर शिक्षिका हैं। भटोली कालेज में प्राचार्य केके शर्मा तथा अन्य प्राध्यापकों ने जसप्रीत को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस में रिसर्च का इरादा

BSc topper Success Story and future goals

कांगड़ा नगरोटा बगवां की बड़ोह तहसील के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत खर्ट की छात्रा पल्लवी डढवाल ने बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल करके अपने गांव, माता-पिता तथा डीएवी कालेज के अध्यापकों का मान बढ़ाया है।

प्रदेश भर में बुलंदियां छूने के बाद अब पल्लबी डढवाल का इरादा विज्ञान विषय के रिसर्च के क्षेत्र में जाने का है। डीएबी कालेज कांगड़ा की छात्रा पल्लवी ने बताया कि इससे पूर्व बीएससी प्रथम वर्ष में भी वह प्रदेश भर में प्रथम रैंक में रही थी।

पल्लबी ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोह में पूरी करने के बाद विज्ञान विषय में डीएवी कालेज कांगड़ा में दाखिला लिया था। अपनी बेटी की उपलब्धि पर पिता स्वरूप सिंह डढवाल तथा माता नीलम डढवाल को भी नाज है।

गणित में एमफिल करेंगे शिवम

BSc topper Success Story and future goals

मंगलवार को घोषित बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में तीसरा स्थान हासिल करने वाले शिवम बैंकिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

शिवम ने बाहरवीं की नॉन मेडिकल की परीक्षा के दौरान भी मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया था। शिवम ने बताया कि वह गणित में एमफिल करना चाहते हैं। इसके बाद वह बैंकिंग के क्षेत्र में ही आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने अपने माता पिता और गुरुजनों को अपनी सफलता का श्रेय दिया। पिता सुभाष चड्ढा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डाहट में प्रधानाचार्य हैं, जबकि माता अंजना चड्ढा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। शिवम भी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में बतौर जूनियर कलर्क अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम

BSc topper Success Story and future goals

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के घोषित बीएससी तृतीय वर्ष के घोषित परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की छात्रा बिंदु ठाकुर ने मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया है।

बिंदु की इस उपलब्धि ने कॉलेज के अलावा अपने अभिभावकों का नाम भी चमकाया है। विश्वविद्यालय की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा बिंदु ठाकुर मूल रूप से कोटलू पंचायत के गांव डून से संबंधित है।

वर्तमान में नगर परिषद घुमारवीं के टिक्करी वार्ड में वह रह रही हैं। बिंदु ठाकुर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश कर देश की सेवा करनी चाहती हैं। बिंदु के पिता दाता राम ठाकुर शिमला के चड़गांव में टीजीटी आर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, माता सावित्री देवी गृहणी हैं। बिंदु अपने माता-पिता की बड़ी संतान हैं। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। वह प्रशासनिक अधिकारी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed