{"_id":"5d19f4518ebc3e3cd62b96e4","slug":"brown-bear-in-kugti-wildlife-sanctuary-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के कुगती सेंक्चुरी एरिया में देखे गए 20 से 25 भूरे भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के कुगती सेंक्चुरी एरिया में देखे गए 20 से 25 भूरे भालू
Tue, 02 Jul 2019 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
भूरे भालू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा के कुगती के तहत सेंक्चुरी एरिया में एक सप्ताह के भीतर 20 से 25 भूरे भालू देखे गए हैं। चूंडीधार और ननूनधार में दो मादा भालू अपने बच्चों के साथ विचरण करती देखी गई हैं। कुगति इलाके में भूरे भालुओं की मौजूदगी का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाए है।
विज्ञापन
इससे लगता है कि वन्य प्राणी परिक्षेत्र कुगति के अधीन क्षेत्र में 20 से 25 भूरे भालू बच्चों के साथ विचरण करते हैं। चूंडीधार और ननून धार में दो मादा भालू अपने बच्चों के साथ विचरण करती देखी गई हैं। इससे साफ है कि कुगति स्थित वन विभाग के सेंक्चुरी एरिया में भूरे भालुओं के प्रजनन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों से मिली जानकारी अनुसार कुगति क्षेत्र के अधीन चूंडी घोड़ी में एक मादा भालू दो छोटे बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने देखी थी। ननूनधार में भी मादा भालू तीन बच्चों के साथ देखी गई थी। इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम को एक सप्ताह में 14 भूरे भालू दिखे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों और ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में 20 से 25 तक भूरे भालुओं का होना विलुप्त हो रही भूरे भालुओं की बेहतरीन मौजूदगी की तरफ भी इशारा करता है। चार हजार मीटर ऊंचे क्षेत्रों में पाए जाने वाले भूरे भालू कुगति सेंक्चुरी एरिया में भी मौजूद हैं। इंटरनेशनल बीयर एसोसिएशन की भूरे भालुओं की गणना करने को कुगति में जुटी टीम ने इसका खुलासा किया है।
कुगति क्षेत्र के तहत सेंक्चुरी एरिया में एक सप्ताह में टीम को 14 भूरे भालू दिखे हैं। ननूनधार में मादा भालू तीन बच्चों के साथ चहलकदमी करती देखी गई थी। मादा भालू के बच्चे दो वर्षों तक मां के साथ ही रहते हैं। कुगति परिक्षेत्र में भूरे भालुओं का इतनी अधिक संख्या में देखा जाना विलुप्त हो रही प्रजाति के लिए शुभ संकेत है। - डॉ. विपिन राठौर, पांगी कॉलेज के प्राचार्य एवं विशेषज्ञ टीम के सदस्य