फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO worker dies, one injured due to falling stone from hill in kullu

कुल्लू : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ कामगार की मौत, एक जख्मी

Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
सार

मनाली-किलाड़ मार्ग पर भूस्खलन के मलबे को हटा रहा था मजदूर।

विज्ञापन
BRO worker dies, one injured due to falling stone from hill in kullu
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनाली-किलाड़ मार्ग स्थित तिंदी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बीआरओ के एक कामगार की मौत हो गई है। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। बीआरओ ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनाली-किलाड़ मार्ग दो दिनों से तिंदी के आसपास हुए भूस्खलन से बंद चल रहा था। मंगलवार को बीआरओ की मशीनरी और कामगार सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटा रहे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर बीआरओ के एक कामगार पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कामगार की पहचान देवी सिंह के रूप में हुई है, वह तिंदी क्षेत्र का रहने वाला था। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि हादसा मंगलवार शाम को हुआ है, जब बीआरओ मनाली-किलाड़ मार्ग को बहाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed