{"_id":"62152e69e68e7953ed79671b","slug":"bro-worker-dies-one-injured-due-to-falling-stone-from-hill-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ कामगार की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ कामगार की मौत, एक जख्मी
Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
सार
मनाली-किलाड़ मार्ग पर भूस्खलन के मलबे को हटा रहा था मजदूर।
विज्ञापन
demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-किलाड़ मार्ग स्थित तिंदी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बीआरओ के एक कामगार की मौत हो गई है। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। बीआरओ ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मनाली-किलाड़ मार्ग दो दिनों से तिंदी के आसपास हुए भूस्खलन से बंद चल रहा था। मंगलवार को बीआरओ की मशीनरी और कामगार सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटा रहे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर बीआरओ के एक कामगार पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कामगार की पहचान देवी सिंह के रूप में हुई है, वह तिंदी क्षेत्र का रहने वाला था। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि हादसा मंगलवार शाम को हुआ है, जब बीआरओ मनाली-किलाड़ मार्ग को बहाल कर रहा था।
विज्ञापन