{"_id":"608ff11ba7a84758753be48a","slug":"bro-restored-manali-leh-road-in-13-days-after-cutting-six-feet-high-snow-walls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ की छह फीट ऊंची दीवारें काट बीआरओ ने 13 दिन में बहाल किया मनाली-लेह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ की छह फीट ऊंची दीवारें काट बीआरओ ने 13 दिन में बहाल किया मनाली-लेह मार्ग
Mon, 03 May 2021 11:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
बारालाचा दर्रा में ठंड से ट्रकों के इंजन जाम हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ की छह फीट ऊंची दीवारें काटकर मनाली-लेह मार्ग सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 13 दिन में बहाल कर दिया। बारालाचा दर्रे में माइनस तापमान में यहां सड़क के दोनों तरफ फंसे ट्रक और छोटे वाहन जाम हो गए हैं। इन ट्रकों को निकालने का काम सोमवार सुबह से चल रहा है। ट्रकों के इंजन जाम होने से स्टार्ट नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मनाली से लेह जाने वाले अन्य वाहनों को एहतियातन दारचा में रोका गया है।
विज्ञापन
बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते 21 अप्रैल से बारालाचा दर्रा बंद होने से मनाली-लेह मार्ग ठप पड़ा था। जिस कारण मनाली से लेह को निकले करीब 40 वाहन फंस गए थे। ट्रक चालकों और अन्य लोगों को रेस्क्यू कर जिस्पा पहुंचाया गया। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग साफ कर दिया गया है। नौ वाहनों को यहां से निकाला गया है, लेकिन ट्रकों के इंजन ठंड से जाम हो गए और वे स्टार्ट नहीं हो रहे हैं। सुबह से ट्रक चालक ट्रकों को निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन