फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy jumped from bridge

युवक ने चांदपुर के पुल से लगाई छलांग, दलदल ने बचा ली जान

Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
boy jumped from bridge
चांदपुर के पुल से कूदने वाले युवक को अस्पताल ले जाते लोग। -संवाद
बिलासपुर। थाना सदर के तहत चांदपुर पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। आत्महत्या करने वाले युवक की जान दलदल ने बचा ली। स्थानीय लोगों ने उसे दलदल से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। ऊंचाई से गिरने के कारण चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है युवक की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने सदर थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक ग्राम पंचायत जुखाला के आशा मझारी गांव का रहने वाला है। शुक्त्रस्वार शाम को युवक पुल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। युवक के कूदने के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय युवाओं और लोगों ने उसे बाहर निकाला। वहीं पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी गई। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे आइजीएमसी रेफर कर दिया है। युवक आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहा है और साथ मे ं सेना की भर्ती के लिए कोचिंग भी ले रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि युवक की पहचान अश्वनी (20) गांव आशा मझारी के रूप में हुई है। छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक के बयानों के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। उसके ताया को फोन पर सूचना दे दी गई है। युवक की हालात स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed