फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bonafide himachali eligible for reservation in Teacher Recruitment In HPU Shimla

एचपीयू शिक्षक भर्ती: मूल हिमाचली अभ्यर्थी ही ले पाएंगे आरक्षण का लाभ

Thu, 02 Jan 2020 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bonafide himachali eligible for reservation in Teacher Recruitment In HPU Shimla

एचपीयू में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में मूल हिमाचलियों को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी छंटनी में ही बाहर हो जाएंगे। विवि ने अलग से अधिसूचना जारी कर भर्ती नियम साफ किए हैं। इसमें कहा है कि एससी-एसटी, अेबीसी, ईडब्लूएस, बीपीएल, एक्स सर्विसमैन, वॉर्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर और दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित पदों के लिए मूल हिमाचली ही आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से समय-समय पर मांगे गए आवश्यक दस्तावेज देने होंगे। शिक्षकों के विज्ञापित विभिन्न पदों में पहली बार 25 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से भरे जाएंगे। अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकृत अधिकारी से प्राप्त सर्टिफिकेट आवेदन के साथ लगाना होगा। यह झूठा पाए जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईडब्लूएस के लिए आरक्षिक पदों पर उम्मीदवार न मिलने पर पद को अनारक्षित श्रेणी से भरा जाएगा।

विज्ञापन

ऑफलाइन आवेदनकर्ताओं को दोबारा करना होगा आवेदन 

Bonafide himachali eligible for reservation in Teacher Recruitment In HPU Shimla

शिक्षकों के विज्ञापित पदों के लिए पूर्व में ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना होगा और तय फीस देनी होगी। 

शिक्षक भर्ती में किस विभाग में ईडब्लूएस से भरे जाने हैं पद 
विज्ञापित पदों में 25 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से भरे जाएंगे। पीजी सेंटर में कॉमर्स, इतिहास, यूआईआईटी में एक-एक प्रोफेसर के पद आरक्षित हैं। निदेशक क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में निदेशक का एक पद भरा जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर के पदों में पीजी सेंटर में लॉ, गणित, फिजिक्स, सोशोलॉजी, इक्डोल में कॉमर्स, अर्थशास्त्र विभाग में एक एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में पीजी सेंटर में बॉयो साइंज जूलॉजी, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन एक-एक, इक्डोल में अर्थशास्त्र, हिंदी विभाग में एक-एक पद जबकि रिजनल सेंटर धर्मशाला में एमसीए, विधि, संस्कृत, एमबीए विभाग में एक-एक, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज एवालॉज में बीसीए में एक, यूआईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईटी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एक पद ईडब्लूएस से भरा जाएगा। यूआईएलएल एवालॉज में लोक प्रशासन के एक पद के अलावा निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम में निदेशक का पद भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed