फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood actor Sunny Deol celebrates his 62nd birthday

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल आज यहां मनाएंगे अपना 62वां जन्मदिन

Fri, 19 Oct 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Fri, 19 Oct 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Sunny Deol  celebrates his 62nd birthday

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पर्यटन नगरी मनाली में अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे। वे फिल्म शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंच गए हैं। सनी बड़े बेटे कर्ण देओल को लांच करने के लिए पल पल दिल के पास फिल्म बना रहे हैं। इसकी अधिकतर शूटिंग वह पर्यटन नगरी मनाली में कर चुके हैं। 

विज्ञापन


कुछ सीन दोबारा से शूट किए जाने हैं। इसके लिए उन्होंने लोकेशन भी देख ली है, लेकिन पिछले माह ब्यास में बाढ़ के चलते कई इलाकों का नक्शा ही बदल गया है। सनी देओल को अब नए सिरे से लोकेशन ढूंढनी पड़ रही हैं। इसके बाद ही शूटिंग शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


लोकेशन खोजने के दौरान सनी देओल एक प्राथमिक पाठशाला में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को गोदकर में उठाकर इस फिल्म का नाम बताया औैर आग्रह भी किया वे इस फिल्म को जरूर देखें। सोशल मीडिया में भी यह वीडियोे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सनी देओल का 62वां जन्मदिन है। वे मनाली में ही अपना जन्मदिन मनाएंगे। स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था का कहना है कि सनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए वह पिछले करीब दो साल से मनाली आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed