500 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटे सहित 5 की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौज हो गई। तीसा के चांजू से नकरोड़ की तरफ आ रही एक बोलेरो (एचपी 01सी 0749) कठवाड़ घार के समीप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक कुलदीप ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। दो लोग इस हादसे में सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में सात लोग सवार होकर चांजू से तीसा के लिए निकले थे। इस दौरान कठवाड़ घार में भूस्खलन हो रहा था। जान हथेली पर लेकर बदहाल सड़क को पार करते वक्त अचानक सड़क धंसनी शुरू हो गई। इस बीच भारी भूस्खलन हुआ और बोलेरो चांजू नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
जिनमें से एक युवती व एक अन्य गाड़ी से छिटक कर बाहर जा गिरे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दी। लोग जान जोखिम में डालकर खाई में उतरे और वहां से करके शवों को बाहर निकाला। दइस हादसे में हिमो और उसके 6 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई।
परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
गंभीर रूप से घायल चालक कुलदीप को चंबा अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उसकी भी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। इस हादसे मे हिमो पत्नी हेमराज गांव डियुर उम्र 27, हिमांशु पुत्र हेमराज गांव डियुर उम्र 6, रीता पत्नी विपिन गांव सलूणी उम्र 25, गुड्डी पुत्री लखू गांव नगोड़ी चांजू उम्र 20, चालक कुलदीप की मौत हो गई। जबकि कमला देवी व निवासी नगोड़ी व वाहन के परिचालक दीपक सुरक्षित हैं।
एसडीएम चुराह हितेश आजाद, नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह नरयाल और थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।