{"_id":"df9cdeaf931290ff81aaec959eafe23b","slug":"bmo-and-other-drinking-while-duty-time-at-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी छोड़ डाक्टर कर रहा था ये काम, बुरा फंसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी छोड़ डाक्टर कर रहा था ये काम, बुरा फंसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद बिलासपुर के छड़ौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच को गए बीएमओ और वहां तैनात फार्मासिस्ट ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में फंस गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा और दोनों को शराब पीते पकड़ा। फार्मासिस्ट मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके के सारे घटनाक्रम की फोटोग्राफी भी कर ली है।
विज्ञापन
मामले के बाद पुलिस बीएमओ को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने ले गई लेकिन बीएमओ ने मेडिकल से मना कर दिया है।
सीएमओ डा. एमएल कौशल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को पहुंचे मरीजों ने उनसे दोपहर तीन बजे लैंडलाइन फोन पर शिकायत की कि यहां तैनात फार्मासिस्ट बीएमओ के साथ स्टाफ क्वार्टर में शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि मरीज परेशान हो रहे हैं। सीएमओ दो पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को ड्यूटी के दौरान शराब पीते पकड़ा। सीएमओ का कहना है कि बीएमओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।