{"_id":"669a87531a9bdea2c40f8011","slug":"bjp-state-expansion-committee-meeting-in-una-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: भाजपा ने पारित किए दो प्रस्ताव, मोदी को बधाई, प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: भाजपा ने पारित किए दो प्रस्ताव, मोदी को बधाई, प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा
Fri, 19 Jul 2024 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:03 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश विस्तारक समिति की बैठक ऊना में आयोजित हुई। बैठक में देश और प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर दो प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश विस्तारक समिति की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऊना में भाजपा प्रदेश विस्तारक समिति की बैठक में देश और प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर दो प्रस्ताव पारित किए गए। पहले प्रस्ताव में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और जनकल्याण की योजनाएं शुरू करने के लिए बधाई दी गई। दूसरे प्रस्ताव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।
विज्ञापन
विधायक त्रिलोक जंवाल ने केंद्र सरकार के वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया। दूसरा प्रस्ताव प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विधायक रणधीर शर्मा ने रखा। इसका अनुमोदन राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने किया और इसका समर्थन करते हुए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना पक्ष रखा। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक साल तक पैसा न होने का रोना रोती रही और अब 6 महीने सरकार बचाने में बिता दिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में जो हालात बने हैं, उसके ऊपर तीखा जुबानी हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री का खुद का कार्यालय ही भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। अभी तक आपदा से पीड़ित लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया गया है। विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रदेश में चरमरा गई है। कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है, जिसकी भाजपा कार्यसमिति ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश ने भी चारों की चारों लोकसभा की सीटें जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, मोदी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना का लाभ आयु सीमा की शर्त हटाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को देना, देश के 3 करोड़ गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास देना, 11 करोड़ किसानों को 22000 करोड़ रुपये की किसान-सम्मान निधि देना तथा अग्निवीर जवानों का कार्यकाल 4 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष करना जैसे जनहित में लिए गए निर्णयों का कार्यसमिति ने स्वागत किया।
विज्ञापन