{"_id":"69e0ccea4c0ffee7aa044bb3","slug":"bjp-protests-at-knh-against-shifting-of-opd-shimla-news-c-19-sml1002-706927-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ओपीडी शिफ्ट करने के खिलाफ \nभाजपा का केएनएच में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ओपीडी शिफ्ट करने के खिलाफ भाजपा का केएनएच में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति
बोले, गायनी ओपीडी शिफ्ट करने महिलाओं को होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के सरकार के फैसले के खिलाफ जिला भाजपा ने वीरवार को प्रदर्शन किया। कमला नेहरू अस्पताल के बाहर दोपहर 2:00 बजे इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि सरकार से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया था। बावजूद इसके सरकार ने महिलाओं की परेशानियां नहीं समझी और ओपीडी को शिफ्ट कर दिया। ऐसे में अब महिलाओं के साथ पार्टी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। अब 102 साल पुराने कमला नेहरू अस्पताल से बिना किसी कारण गायनी ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है।
सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर, ओपीडी, स्वास्थ्य जांच की अन्य सुविधाएं देने में नाकाम हो रही है। केएनएच के अलावा आईजीएमसी से कार्डियोलॉजी जैसे बड़े विभाग को भी शहर से बाहर चमियाना शिफ्ट कर दोनों अस्पतालों आईजीएमसी और चमियाना को खानापूर्ति का अड्डा बना दिया है। इससे लोग परेशान हैं। लोग पहले आईजीएमसी जाते हैं फिर उनको वहां से चमियाना भेजा जाता है। इससे कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उपचार भी कर दिया है महंगा
भाजपा नेता संजय सूद, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक ने कहा कि सरकार ने अब उपचार भी महंगा कर दिया है। केएनएच में पहले जो टेस्ट 30 रुपये में होता था, अब उसके लिए सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी तरह स्पेशल वार्ड के 1200 रुपये की जगह 2500 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, मोहित ठाकुर, शिमला मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, जिला मुख्य प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ. किमी सूद, मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर, जितेंद्र सिंह, तरुण राणा, पार्षद निशा ठाकुर, आशा शर्मा, जिला सचिव हनीश चोपड़ा, राजेंद्र चौहान, गौरव कश्यप, कल्पी शर्मा, अमृता चौहान, प्रेम चौहान, भानु चौहान, पूर्ण मल, परविंद्र चड्ढा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।