{"_id":"635f71fd5ae45c2a2739d27a","slug":"bjp-president-jp-nadda-pays-tribute-to-sardar-vallabhbhai-patel-on-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन, कुल्लू में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन, कुल्लू में दी श्रद्धांजलि
Mon, 31 Oct 2022 12:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:28 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। कुल्लू में हुई चुनावी जनसभा के बाद जगत प्रकाश नड्डा रविवार शाम को कुल्लू स्थित अपनी बुआ के घर में ही ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह उन्होंने कुल्लू में सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद भुंतर हवाई अड्डे से अपने हेलिकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने ट्वीट कर आधुनिक भारत के महान शिल्पकार लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया व राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में आपका योगदान व देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर वर्ष 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे। देश की आजादी में सरदार पटेल ने अभूतपूर्व योगदान दिया।
विज्ञापन