फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP president Amit Shah visit to shimla

मिशन रिपीट के गुर सिखाने कब आएंगे अमित शाह, भाजपा देख रही है राह

Thu, 05 Jul 2018 12:56 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jul 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
BJP president Amit Shah visit to shimla

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया कुछ महीनों बाद शुरू हो जाएगी। चुनाव के लिए साल से भी कम समय रह गया है। ऐसे में मिशन रिपीट के गुर सीखने के लिए प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की राह ताक रही है कि वे कब आएंगे। पहले शाह को 24 जून को आना था, अब 18 जुलाई के संभावित दौरे पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


अमित शाह का 24 जून को हिमाचल आने का कार्यक्रम बना तो प्रदेश भाजपा में हलचल तेज हो गई। इसके बाद सूचना आई कि शाह अभी नहीं आएंगे। फिर शाह का अगला दौरा 18 जुलाई का तय हुआ। शाह इस दिन आ पाएंगे या नहीं, इस पर भी स्थिति साफ नहीं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बताते हैं कि लोकसभा का मानसून सत्र शुरू होने के कारण इस बार भी कार्यक्रम पक्का नहीं माना जा रहा है। यह फिर बदल सकता है। सियासी जानकार बताते हैं कि शाह का इस वक्त हिमाचल आना लोकसभा चुनाव के लिए अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक हिमाचल में भाजपा की चार ही सीटें हैं और राष्ट्रीय राजनीति का रुख तय करने के लिए ये सीटें बहुत ज्यादा नहीं हैं, मगर पिछली बार मोदी हवा के बीच चारों सीटों पर विजय हासिल कर भाजपा ने यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था।

शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप अदालती चक्करों में उलझे

BJP president Amit Shah visit to shimla

बाद में इसका असर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी नजर आया और प्रदेश के विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। इस बार हिमाचल में भाजपा के अपने सांसदों के खिलाफ एंटीइनकमबेंसी फैक्टर कम करना भाजपा की बड़ी चुनौती होगी।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल खुद फील्ड में उतर रही हैं। हालांकि, कांग्रेस में वीरभद्र-सुक्खू जैसे नेताओं के बीच चल रहे शीत युद्ध का भाजपा फायदा उठाने की फिराक में रहेगी।

हिमाचल में भाजपा से शिमला में वीरेंद्र कश्यप, मंडी में रामस्वरूप शर्मा, हमीरपुर में अनुराग ठाकुर और कांगड़ा में शांता कुमार हैं। शांता कुमार के इस बार चुनाव नहीं लड़ने की अटकलें तेज हैं।

शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप अदालती चक्करों में उलझे हैं। ऐेसे में इन दोनों सीटों की अगली उम्मीदवारी पर अभी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि, ये तय माना जा रहा है कि हमीरपुर में भाजपा अनुराग ठाकुर और मंडी में रामस्वरूप शर्मा पर ही दांव खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed