फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP National president Amit Shah visit to Palampur (Himachal) on 3-4 May 2017

पीएम मोदी के बाद अब शाह टटोलेंगे हिमाचल की नब्ज

Sat, 29 Apr 2017 01:04 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Apr 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
BJP National president Amit Shah visit to Palampur (Himachal) on 3-4 May 2017

भाजपा आलाकमान ने हिमाचल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर विशेष फोकस कर दिया है। सत्ता पर काबिज होने के लिए केंद्र से एक के बाद एक बड़ा नेता हिमाचल आएगा। आलाकमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी शुरुआत की है। 

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 और 4 मई को कांगड़ा जिले के पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ बैठकर हिमाचल की सियासी नब्ज टटोलने आ रहे हैं। इसके बाद वैंकेया नायडू और राजनाथ जैसे भाजपा वरिष्ठ नेता भी हिमाचल आकर सियासी माहौल गरमाएंगे।
विज्ञापन


पीएम अभी हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैलियां करेंगे। कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। दूसरे नंबर पर मंडी है, जहां 10 सीटें और तीसरे नंबर पर जिला शिमला जहां 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन तीन जिलों के इर्द गिर्द ही हिमाचल की राजनीति घूमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भाजपा कांगड़ा जिले को मजबूत करना चाहती है। इसके चलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पालमपुर में बैठक करने का फैसला लिया है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी और जिला शिमला में चुनावी बैठकें कर सकते हैं।

तीन जिलों से भाजपा को मिली थी शिकस्त 
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले से भाजपा को शिकस्त मिली थी। कांगड़ा में तीन, मंडी में 4 जबकि जिला शिमला से भाजपा को 1 सीट मिली थी।


आलाकमान ने मांगा रैली का फीडबैक 
आलाकमान ने प्रदेश भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का भी फीड बैक मांगा है। लोगों में रैली के प्रति रुझान, भीड़, मोदी की प्रति जनता में उत्साह, पार्टी की स्थिति, रैली का संदेश आदि के बारे में रिपोर्ट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed