फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MLAs in Himachal Pradesh yet not surrender ration subsidy

सब्सिडी का मोह नहीं छोड़ पा रहे विधायक, सीएम ने किया था एलान

Wed, 21 Mar 2018 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 21 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs in Himachal Pradesh yet not surrender ration subsidy

हिमाचल के विधायक और अफसर राशन की सब्सिडी का मोह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश करते वक्त विधानसभा में समस्त मंत्रिमंडल सदस्य की ओर से सब्सिडी छोड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन


इसके बाद अब तक सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ही राशन की सब्सिडी छोड़ने का एलान किया है। इसके अलावा न तो विधायकों और न ही हिमाचल की अफसरशाही ने अब तक सब्सिडी छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के एपीएल कार्ड धारकों से स्वेच्छानुसार सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी। 
विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पास विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल का पत्र आया है, जिसमें उन्होंने सब्सिडी छोड़ने का एलान किया। इसके बाद विभाग की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का राशनकार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। हिमाचल में राशनकार्ड धारक परिवारों की संख्या साढ़े अठारह लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से सभी उपभोक्ताओं को तीन दालें, दो लीटर तेल (एक सरसों तो एक रिफाइंड), नमक और चीनी सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी पर दिया जा रहा है। बाजारी मूल्य की अपेक्षा डिपो में उपभोक्ताओं को 40 से 50 रुपये सस्ता राशन मिलता है, आटे में भी बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में आधो आधा फर्क है।

सरकार चाहती है कि गरीबों को मिले फायदा
सरकार चाहती है कि सब्सिडी का फायदा गरीबों को मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले मंत्रिमंडल ने सब्सिडी छोड़ने का एलान किया, लेकिन विधायक और अफसर इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। 


मंत्रिमंडल ने राशन पर सब्सिडी छोड़ने का एलान किया है। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी सब्सिडी छोड़ दी है। विधायक और अफसरों की ओर से अभी तक सब्सिडी छोड़ने के लिए कोई पत्र नहीं आया है। - मदन चौहान, निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed