{"_id":"e834151ae985a78c31d537d9a8efe55e","slug":"bjp-mla-statement-on-congress-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोमर का तंज, कुर्सी बचाने दिल्ली बैठे मुख्यमंत्री! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोमर का तंज, कुर्सी बचाने दिल्ली बैठे मुख्यमंत्री!
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा/ सतौन(सिरमौर)
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि कुर्सी बचाने को मुख्यमंत्री व मंत्रियों का जमावड़ा दिल्ली लगा हुआ है। प्रदेश की जनता से सरकार का कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
ऐसी सरकार का बने रहने का कोई औचित्य ही नहीं है। विधायक शिलाई क्षेत्र के जाखना व कफोटा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा के शिलाई विस क्षेत्र विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई क्षेत्र की अनदेखी कांग्रेस करती रही है। विस सत्र को अधूरा छोड़ कर समाप्त कर दिया था। इसलिए बैठकों में प्रदेश सरकार की अनदेखी व विफलताओं को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शिलाई क्षेत्र के लोग आज भी बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं व विभिन्न विभागों में स्टॉफ की कमी से परेशान है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिलाई मंडल अध्यक्ष माया राम चौहान ने कहा कि जाखना में तीन पंचायतों तथा कफोटा में बढ़वास से शिल्ला तक की पंचायतों के कार्यकर्ताओं की बैठकें रखी।
विज्ञापन
इन कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायती व अन्य चुनाव को तैयार रहने को कहा गया है। बैठकों में प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां, ग्राम केद्रों के पुन: गठन व विस्तार बारे बताया गया।
इस मौके पर मंडल महामंत्री अनिल कपूर, शोभा राम चौहान, रंगीलाल पुंडीर, जय सिह चौहान, मुंशी राम पुंडीर, प्रताप ठाकुर, मदन चौहान, सूरत चौहान, शुपा राम शर्मा, धर्म सिंह, मंगी राम, बहादुर सिंह, माया राम, कमलेश पुंडीर, जगत चौहान, रामभज चौहान, राजेंद्र ठाकुर, बलबीर ठाकुर, खजान ठाकुर, चूही राम शर्मा, शेर सिंह ठाकुर, दलीप सिंह, कंवर सिंह, रघुवीर सिंह, नारायण सिंह व सुरेंद्र शर्मा समेत भाजपा शिलाई मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।