फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP meeting in Bilaspur

भाजपा यहां बनाएगी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति

Mon, 13 Feb 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
BJP meeting in Bilaspur

हिमाचल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा ने बिलासपुर में प्रचार समिति की बैठक बुला दी है। इसमें नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा इस बैठक को अहम मान रही है। चूंकि बैठक में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा दिग्गज आगामी रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा हिमाचल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, चहेतों को नौकरी और युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ते पर मजाक आदि मुद्दों को भाजपा जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस सरकार नाकामियों के बारे में अवगत कराएगी। 
विज्ञापन


भाजपा ‘प्रचार समिति’ की बैठक 15 फरवरी को धोलरा रेस्ट हाउस, बिलासपुर में साढ़े 10 बजे होनी तय हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेताओं के अलावा सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, राम
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूप शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल, विधायक जयराम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहेंगे। 

बैठक में उठेगा डियारा सेक्टर में गुंडागर्दी का मामला 
भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम पर है। डियारा में सरेयाम लोगों से मारपीट की जा रही है। लोगों को चलना फिरना मुश्किल हो गया है। भाजपा की प्रचार समिति की बैठक में इस मामले को उठाया जाएगा। 

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में बिलासपुर में कैंडल मार्च करने जा रही है। भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान 17 फरवरी से- प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पं. दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग व प्रदेश कार्यसमिति बैठक 17, 18 और 19 फ रवरीको बीबीएमबी स्टाफ  क्लब हाल, सुंदरनगर में होगी। मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट जगजीत बग्गा ने दी। 

उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को मोर्चा  के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक दोपहर बाद 3 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सिकंदर कुमार करेंगे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 18 और 19 फ रवरी, 2017 को मोर्चा  की प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिलाध्यक्ष, महामंत्री तथा मंडल


अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग, प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। 18 फ रवरी को प्रशिक्षण वर्ग  सुबह 9 बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे जबकि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed