{"_id":"52661248e7d50bd2c870eb6d0d13ee78","slug":"bjp-leader-meenakshi-lekhi-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस देश को वाड्रा मॉडल देना चाहती है: लेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस देश को वाड्रा मॉडल देना चाहती है: लेखी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 01 May 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस देश को वाड्रा मॉडल देना चाहती है। एक लाख रुपये के निवेश से 300 करोड़ कैसे बनाए जाते हैं, यह कांग्रेस का कारनामा है। उन्होंने कहा शहीदों का अपमान करने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर में रेफरेंडम (जनमत संग्रह) की बात करती है। वे देश को बांटने की बात करते हैं।
विज्ञापन
ऊना में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में लेखी ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी और शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा की मां कमलकांता बतरा को सलाह दी कि वे पहले कश्मीर के मामले में अपनी पार्टी का स्टैंड पूछें। उनका बेटा जम्मू कश्मीर में ही शहीद हुआ है और आप वहां जनमत संग्रह करवाना चाहती है।
विज्ञापन
क्या ये उन शहीदों की अपमान नहीं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुतियां दे दी। उन्होंने कहा कि हम शहीदों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई और मॉडल भी हैं। जिनमें एक कठपुतली मॉडल भी है। दिल्ली में कठपुतली नामक एक जगह है वहां भी यूपीए सरकार ने एक बिल्डर को 64 हजार गज जमीन 6.5 करोड़ में दे दी है।
विज्ञापन
वहां रेट दो लाख रुपये गज है। अडानी के मसले पर मीनाक्षी ने कहा कि गुजरात सरकार ने पूरा माप तोल करते हुए जमीन दी। यूजलेस भूमि को गुजरात सरकार ने 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से दिया और अडानी ने वहां पर अब तक 50 हजार करोड़ निवेश भी किया है। 10 हजार लोगों को वहां रोजगार भी मिला है। 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस की बदौलत देश का हर घर, यहां तक कि हवा और पानी भी बिक गया है। विदेशी ताकतें हम पर हावी हैं और मल्टीनेशनल कंपनियों के हम अधीन हैं।
17 वर्षों में क्यों नहीं हुआ केजरीवाल का तबादला
ऊना में प्रेस वार्ता में लेखी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जब सरकारी नौकरी करते थे तो उनकी साढ़े 17 वर्ष में ट्रांसफर ही नहीं हुई। दस जनपथ के पत्र पर ऐसा हुआ और उनकी पत्नी का भी कभी तबादला नहीं होता। कांग्रेस ने यह भ्रम पैदा कर रखा है कि भारत गरीब देश है। भारत का पैसा स्विस बैंक में है, सिंगापुर में भारत का वित्तीय सहयोग है, चीन के साथ विश्व का अव्वल दर्जे का व्यापार है, फिर भारत गरीब देश कैसे हुआ।