फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP is a model of two hypocrites: anand sharma

भाजपा दो ढोंगी बाबाओं का मॉडल : आनंद

Thu, 01 May 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 01 May 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
BJP is a model of two hypocrites: anand sharma

पुलिस मैदान सोलन में कांग्रेस की रैली में केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि देश में देश में गुजरात का विकास मॉडल नहीं, दो ढोंगी बाबाओं का मॉडल बनाने की कोशिश की जा रही है। अब तो ऐसे लगने लगा है कि भाजपा दो ढोंगी बाबाओं का मॉडल बनती जा रही है। पहले नरेंद्र मोदी और दूसरा बाबा रामदेव।

विज्ञापन


हर हर मोदी का नारा देकर नरेंद्र मोदी भगवान बनने की कोशिश कर रहे हैं और मैं का मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में हर वक्त छाए रहने के लिए मोदी ने डील की है। यह डील 10 हजार करोड़ से भी अधिक की है। दूसरे ढाेंगी रामदेव हैं, जो कालेधन की वापसी की बात करते हैं और खुद काले धन की बात करते हुए मीडिया में पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन


रामदेव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह वही बाबा है जो दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठ गया और पुलिस से पंगा ले लिया। बाद में जब भूख सहन नहीं हुई तो किसी मां बहन के कपड़े पहनकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे ढोंगियों की जरूरत देश को नहीं है। कांग्रेस ने देश को हर क्षेत्र में एक मुकाम तक पहुंचाया है। आम लोगों से जुड़ी कल्याणकारी नीतियां देश को दी है। जिसमें मनरेगा, खाद्य सुरक्षा बिल, मुफ्त चिकित्सा सुविधा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed