फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp former minister kishan kapoor press conference in Dharamshala

भाजपा के पूर्व मंत्री का दावा, एक मंत्री ने काला धन किया सरेंडर

Sun, 05 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 05 Feb 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
bjp former minister kishan kapoor press conference in Dharamshala

पूर्व मंत्री किशन कपूर ने एक नया बयान जारी कर राजीनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश के एक मंत्री ने अपना काला धन सरेंडर किया है। उस मंत्री के नाम का वह जल्द ही खुलासा करेंगे। मंडल भाजपा कार्यालय धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विकास का आखिर तराजू क्या है? 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री के घर के समीप हैलीपेड का निर्माण, घर के आसपास की सड़कों को चकाचक करना क्या विकास कहलाता है? मुख्यमंत्री ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में एक भी नई सड़क का निर्माण कार्य अपने कार्यकाल में नहीं करवाया है। सीएम कांगड़ा से भेदभाव करते हैं। इसी का नतीजा है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड के समीप 1996 में तत्कालीन सीएम ने टाउन हॉल का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन

शिमला जाकर राजधानी की बात से मुकर जाते हैं सीएम

bjp former minister kishan kapoor press conference in Dharamshala

इसके बाद वीरभद्र दो बार सीएम बन चुके हैं, लेकिन टाउन हॉल के निर्माण में एक ईंट तक नहीं लग पाई।  कपूर ने आरोप लगाया कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी के नाम पर कांगड़ा के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कांगड़ा आकर सीएम यहां दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा करते हैं, जबकि शिमला जाकर मुकर जाते हैं। 

अब फिर कांगड़ा आकर वे राजधानी बनाने की बात कर रहे हैं। धर्मशाला को अगर राजधानी बनाना ही है तो यहां पर बजट सत्र शुरू होना चाहिए। धर्मशाला को जम्मू की तर्ज पर विंटर कैपिटल बनाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि सीएम ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की बात कही थी, लेकिन अब तक नहीं मिला। हिमुडा और एचआरटीसी कर्मचारियों को पेंशन सुविधा भाजपा ने शुरू की, इसे कांग्रेस ने बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed