{"_id":"bc29d2bc7dec5b82f1f0cb9d1727d1e1","slug":"bjp-demonstration-againest-emergency-in-1975","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के विरोध में भाजपा ने बांधी काली पट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल के विरोध में भाजपा ने बांधी काली पट्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा शिमला मंडल ने वीरवार को इमरजेंसी के विरोध में मुंह पर काली पट्टियां बांध कर प्रदर्शन किया। 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था।
विज्ञापन
इसके विरोध में जिलाधीश कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रदर्शन किया। विधायक सुरेश भारद्वाज व प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1947 में भारत को आजादी मिली थी जिसमें लोगों को कुछ कहने और अपने काम करने की पूरी आजादी मिली थी। लेकिन 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर उनको 6 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
1975 में ही जयप्रकाश नारायण द्वारा इंदिरा गांधी और उनकी सरकार के विरुद्ध जन आंदोलन चलाया गया। अपनी सरकार के विरुद्ध बढ़ते जन आक्रोश के कारण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन राष्ट्रपति से आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर करवाकर 25 जून 1975 की आधी रात को भारत में आपातकाल की घोषणा कर दी।
विरोध करने वालों को जबरदस्ती जेलों में डाल दिया गया। प्रदर्शन में नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, संजीव शर्मा, प्रदीप कश्यप, मंजू सूद, शुभ महाजन, करण नंदा, शीतल ब्यास, राजेश शारदा, विशेषवरनाथ, रमेश चोजड़, सुरेश सूद, राजपाल, बिट्टू पाना शामिल रहे।
इनके अलावा लता कौशल, कला शर्मा, रजनी, भारती सूद, सरोज गोयल, संगीता सूद, पूर्व पार्षद राजेंद्र जिंदा, दीपक श्रीधर, श्रवण शर्मा, गौरव कश्यप, विजय शर्मा, सूरज जमाल्टा, अनिल कौंडल, पीसी सूद, एलआर कौंडल, राजकुमार अग्रवाल, बृजमोहन, मनोज कुठियाला आदि उपस्थित रहे।