फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp core group meeting candidate will select on the basis of survey

सर्वे से तय होगा प्रत्याशी, टिकट के कई दावेदारों का कटेगा पत्ता

Sat, 09 Sep 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
 bjp core group meeting candidate will select on the basis of survey
bjp core meeting

हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की दो दिवसीय बैठक में प्रदेश नेतृत्व को साफ कर दिया गया है कि प्रत्याशी चयन की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व के सर्वेक्षणों पर आधारित रहेगी। केवल जिताऊ चेहरे ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। अगर ग्राउंड पर कमजोर प्रदर्शन रहा है तो दावेदारों के टिकट कटेंगे। बैठक में अंदरूनी खेमेबाजी से बचने की हिदायत दी गई है। प्रदेश नेतृत्व को अवगत करवाया गया है कि युवाओं के वोट प्रतिशत को देखते हुए युवा चेहरे प्राथमिकता रहेंगे। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, पार्टी ने कांग्रेस के नेताओं के साथ निर्दलियों को बिना शर्त शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की है। ऐसे संकेत दिए हैं कि दूसरे दलों के जिताऊ चेहरे पर भी पार्टी दांव खेल सकती है। प्रचार गतिविधियों को तेज करने के लिए कोर कमेटी से सुझाव लेने के साथ अवगत करवाया गया कि इस माह के मध्य से केंद्रीय नेताओं के हिमाचल दौरे शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


दो दिवसीय बैठक में 50 प्लस के लक्ष्य पर चर्चा में प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, विधायक जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और महामंत्री विपिन परमार ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल शांता और नड्डा रहेंगे फ्रंट में
पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूल, शांता कुमार और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा चेहरे रहेंगे। तीनों नेताओं की प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों में भूमिका तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का रोल भी अहम होगा। सांसदों की उनके क्षेत्र में कार्यक्रम संचालित करने में ड्यूटी लगाई जाएगी।
बैठक में कुछ कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल करने की चर्चाओं पर केंद्रीय नेतृत्व ने जानकारी ली। चर्चा है कि कांग्रेस से कुछ नेता भाजपा के संपर्क में हैं। कांगड़ा, मंडी और शिमला जिला में कुछ कांग्रेस नेताओं पर पार्टी दांव खेल सकती है। कांग्रेस के कुछ नेताओं के नामों पर भी चर्चा हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के बाद कांग्रेस में टूट की संभावना है।

शाह की रैली पर रहेगा फोकस

 bjp core group meeting candidate will select on the basis of survey

कांगड़ा में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार रैली बेहद अहम मानी जा रही है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के दावेदारों को इसके लिए भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। सिटिंग विधायकों पर इसकी सर्वाधिक जिम्मेदारी रहेगी।

रैली के लिए समन्वयक भी तय किये गए हैं। प्रदेश के तमाम लीडर इस रैली में मौजूद रहेंगे। रैली में भीड़ के दम पर कांग्रेस को संदेश देने की रणनीति रहेगी। इसी सिलेसिले में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा 12 को शिमला पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed