फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp candidates list for himachal pradesh by election

उपचुनाव: मंडी से भाजपा के ब्रिगेडियर खुशाल, अर्की से रतनपाल के नाम लगभग तय

Wed, 06 Oct 2021 11:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Oct 2021 11:10 PM IST
सार

बुधवार देर रात तक दिल्ली में मंथन करता रहा। बैठक में मंडी से कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह पर सहमति बनती नजर आई। अर्की विधानसभा सीट से रतनपाल का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। फतेहपुर से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर और जुब्बल-कोटखाई से पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरैइक के नाम आगे बढ़े हैं। ये दोनों नए चेहरे हैं। टिकटों का एलान अब किसी भी पल हो सकता है। 

विज्ञापन
bjp candidates list for himachal pradesh by election
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर व रतनपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मंडी संसदीय सीट समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड टिकट आवंटन पर बुधवार देर रात तक दिल्ली में मंथन करता रहा। बैठक में मंडी से कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह पर सहमति बनती नजर आई। अर्की विधानसभा सीट से रतनपाल का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। फतेहपुर से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर और जुब्बल-कोटखाई से पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरैइक के नाम आगे बढ़े हैं। ये दोनों नए चेहरे हैं। टिकटों का एलान अब किसी भी पल हो सकता है। अमावस्या तिथि (अंतिम श्राद्ध) खत्म होते ही बुधवार अपराह्न भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक से पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को शिमला लौटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


देर शाम तक कश्यप शिमला पहुंच गए। आते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जुटने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार संसदीय बोर्ड टिकट तय करने से पहले तमाम तथ्यों पर विचार करता रहा। इसमें भाजपा की ओर से तीन अलग-अलग चरणों में करवाए गए सर्वेक्षण को ध्यान में रखा गया। खुफिया और गोपनीय रिपोर्टों पर भी गौर किया गया। क्षेत्रीय, जातीय और अन्य तमाम समीकरणों पर भी मंत्रणा की गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में मंडी से अजय राणा, निहाल चंद शर्मा, महेश्वर सिंह जैसे नामों पर भी चर्चा हुई है। फतेहपुर सीट से कृपाल परमार और जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा के नाम पर भी मंथन किया गया है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा 
भाजपा ने सभी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है। उन्हें वीरवार और शुक्रवार को भरे जा रहे नामांकन पत्रों के बीच कार्यकर्ताओं को लाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है, जिससे शक्ति प्रदर्शन किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला से पल-पल का अपडेट लेते रहे मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को ओकओवर शिमला में ही रहे। वह यहां से नई दिल्ली में चल रही बैठक का पल-पल का अपडेट लेते रहे। जयराम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के भी संपर्क में रहे। उनसे शिमला में कई नेताओं ने ओकओवर में भेंट की। 

नवरात्र शुरू होते ही रफ्तार पकड़ेगा नामांकन
 हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए वीरवार से नवरात्र शुरू होते ही नामांकन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह 8 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार एक अक्तूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन 6 अक्तूबर
तक श्राद्ध होने के चलते किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। गुरुवार से मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल होना शुरू होंगे। 8 अक्तूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 

 

भाजपा टिकटों की पूरे दिन टोह लगाते रहे प्रदेशवासी 

 उधर, उपचुनाव के लिए कांग्रेस टिकट के तय होने के बाद भाजपा के तय हुए कि नहीं, इस पर प्रदेशवासी पूरा दिन टोह लेते रहे। सोशल मीडिया पर इस बारे में खूब कमेंट होते रहे। कभी मंडी से ब्रिगेडियर को आगे तो कभी जुब्बल-कोटखाई से नीलम सरैक को लोग दौड़ में आगे बताते रहे। अर्की से रतनपाल सिंह और रीता ठाकुर के टिकट की रेस में आगे होने की चर्चा होती
रही। संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही है कि नहीं। सुबह बैठक हुई कि नहीं।

अमावस्या और श्राद्धों का समय खत्म होने के बाद ही भाजपा टिकट तय होंगे या ये पहले नवरात्र को गुरुवार को ही तय होंगे। इस बारे में भी दिन भर चर्चा रही। शिमला के इंडियन कॉफी हाउस, आशियाना, राज्य सचिवालय से लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर नजरें गड़ाए रहे और तरह-तरह के कमेंट भी करते रहे। कहां क्या समीकरण बन रहे हैं। ऐसे तमाम विषयों पर चर्चा करते रहे। बुधवार शाम तक टिकटों पर स्थिति स्पष्ट होगी, यह भी चर्चा रही। भाजपा नेता भी नई दिल्ली गए नेताओं से संपर्क में रहे और पूछते रहे कि टिकट तय हुए कि नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed