फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP called CM Virbhadra Singh Kingpin of Mafia

भाजपा का प्रदेश सरकार पर निशाना, सीएम को कहा 'माफिया का सरगना'

Wed, 22 Feb 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
BJP called CM Virbhadra Singh Kingpin of Mafia

चुनावी साल में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा ने बिलासपुर से ‘माफिया भगाओ हिमाचल बचाओ’ रैली की शुरुआत कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला बोला। बिलासपुर से आगामी विस चुनावों का शंखनाद कर दिया। वहीं अपने भाषण में कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदे भी याद दिलाए। भाजपा ने कहा कि बिलासपुर माफिया का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है।

विज्ञापन


यही नहीं, भाजपा की चार्जशीट में कांग्रेस के एकमात्र विधायक का नाम है और वह बिलासुपर के विधायक हैं। भाजपा नेताओं ने सीएम वीरभद्र सिंह को माफिया का सरगना तक बता दिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार पूरी तरह माफिया से घिरी हुई है। कांग्रेस के बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष, मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इस पूरे माफिया राज के सरगना मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं।
विज्ञापन


सेब के बगीचे से पहले 25 लाख के सेब निकलते हैं। उसके बाद उसी बगीचे से करोड़ों का सेब होता है और उसकी ढुलाई टैंकर और स्कूटर से की जाती है। इस मौके पर श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल, पार्टी प्रभारी पायल वैद्य, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, भीम सेन, सोनल शर्मा, स्वदेश ठाकुर, त्रिलोक जम्वान, कुलदीप ठाकुर, सुभाष ठाकुर, रूप लाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले की गलती फिर मत दोहराना: धूमल

BJP called CM Virbhadra Singh Kingpin of Mafia
BJP MEETING

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने लोगों से अपील की कि जो गलती चार साल पहले की थी, उसे फिर मत करना। क्योंकि उस गलती का भुगतान आज तक करना पड़ रहा हैं। कहा कि बीते दिनों पंजाब में पुलिस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया कि जो भी नशा आ रहा है, वह हिमाचल से आ रहा है। यह प्रदेश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र का एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।

सीएम आए दिए घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन बाद में अपनी की घोषणा से मना कर देते हैं। कर्मचारियों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। एक बार जेसीसी की बैठक हुई उसमें भी मात्र 2 फीसदी डीए दे कर कर्मचारियों को चलता कर दिया। उन्होंने कहा कि खनन माफिया, ड्रग माफिया, रेत माफिया, तबादला माफिया और वन माफिया प्रदेश में चल रहा है। जिसे सीएम का संरक्षण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन जागरण अभियान लोगों के घर घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि अगली सरकार भाजपा की बने। 

एक साथ कई निशाने साध गए धूमल

BJP called CM Virbhadra Singh Kingpin of Mafia

‘माफिया भगाओ हिमाचल बचाओ’ रैली के बहाने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल हर वर्ग की दुखती रग पर हाथ रख गए। करीब आधे घंटे के भाषण में उन्होंने हर वर्ग को छुआ और कांग्रेस को घेरने का पूरा प्रयास किया। कहा कि इस बार भाजपा बजट सत्र में हर मुद्दे को उठाएगी।

बातों ही बातों में लोगों से कह गए कि जो गलती पहले की अब फिर न करना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं और कर्मचारियों को ठगा। सीएम कहते हैं कि जुगाड़ की सरकार चला रहा हूं। धूमल ने कहा कि लोगों को जुगाड़ की सरकार नहीं चाहिए, मजबूत सरकार चाहिए जिसे बनाने का लोगों ने अब मन बना लिया है। 

विधायक बताएं कहां खर्च की विधायक निधि: चंदेल
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि सदर के विधायक बताएं कि उन्होंने चार सालों की विधायक निधि कहां खर्च की। उन्होंने सदर विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक अपनी मशीनें काम पर भेज रहे हैं।

जबकि तेल लोगों से भरवाया जा रहा है। बाद में सरकारी बिल बनाकर विधायक निधि का गोलमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सदर के लोग माफिया राज से तंग आ गए हैं। अब लोगों ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। 

विधायक रणधीर शर्मा ने सदर के विधायक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक वन माफिया, ड्रग माफिया और खनन माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में काफी समय से बल्कर माफिया सक्रिय है। इसका अंदाजा इसी से लगाया

जा सकता है कि आजतक किसी भी बल्कर का ओवरलोडिंग का चालान नहीं हुआ है। जबकि बल्कर ओवर लोड ही होते हैं। इतना ही नहीं, कितने घरों के चिराग बल्करों की वजह से बुझ चुके हैं। लेकिन आज तक किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वीरभद्र सिंह को जुगाड़ की तकनीक में महारत: अरुण

BJP called CM Virbhadra Singh Kingpin of Mafia

अरुण धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को माफि या राज में तबदील कर दिया है। सीएम स्वयं यह मान चुके हैं कि वह जुगाड़ से सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री को जुगाड़ की तकनीक में महारत हासिल हो चुकी है। इसी जुगाड़ तकनीक की वजह से वह अभी तक जेल जाने से बचे हुए हैं। कहा कि जुगाड़ तकनीक से कुछ देर तक तो काम चलाया जा सकता है, लेकिन हमेशा यह जुगाड़ काम नहीं आएगा। 

अरुण धूमल ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि महीने में 2 बार दिल्ली के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं? क्या जुगाड़ के तहत वह भ्रष्टाचार के मामलों में बचे हुए हैं? धूमल ने कहा कि वीरभद्र  सिंह को बताना चाहिए कि शिमला जिला के आनंद चौहान पिछले 4 महीनों से जेल में क्यों बंद हैं? आखिर आनंद चौहान ने क्या गुनाह किया है? यदि मुख्यमंत्री और उनका परिवार पाक-साफ  है तो उनकी 8 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन विभाग ने कैसे जब्त कर ली? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed