{"_id":"5a1579af4f1c1bc9678bd3aa","slug":"bilaspur-to-host-state-level-youth-festival-after-a-span-of-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह साल बाद राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मेजबान बना बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह साल बाद राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मेजबान बना बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
महोत्सव में प्रदेश भर से 600 के करीब प्रतिभागी भाग लेंगे।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों का हब बन चुके बिलासपुर शहर में दिसंबर माह में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की धूम रहेगी। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रदेश भर से 600 के करीब प्रतिभागी भाग लेंगे। जबकि 150 से ज्यादा अधिकारी होंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर वीरवार को उपायुक्त के साथ युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
करीब 12 साल बाद बिलासपुर को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिला है। मैदान, आकाश, पानी में होने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन बिलासपुर में ही किया जा रहा है। प्रदेश में बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर को अलग पहचान मिली है। इस युवा महोत्सव में पांच दिसंबर को टीमें बिलासपुर पहुंच जाएंगी। छह से कार्यक्रम का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त के साथ होने वाली बैठक में ही मुख्य अतिथियों के नामों पर भी चरचा की जाएगी। कार्यक्रम लुहणू खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम और छात्र स्कूल स्थित बॉस्केटबाल मैदान में होंगे। यहां से जीतने वाली टीमें नेशनल स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल ने बताया कि इस बार बिलासपुर को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन