फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Patients arrived in AIIMS from four districts on the second day, 144 got health checkup done

बिलासपुर: एम्स में दूसरे दिन चार जिलों से पहुंचे मरीज, 144 ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में एम्स ओपीडी शुरू होने के दूसरे दिन सोमवार को हमीरपुर, ऊना, सोलन, बिलासपुर से मरीज विशेषज्ञों के पास स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने बताया कि पहले दिन एम्स ओपीडी में 104 पुरुषों समेत 144 लोगों का उपचार किया गया।

विज्ञापन
Bilaspur: Patients arrived in AIIMS from four districts on the second day, 144 got health checkup done
एम्स में दूसरे दिन चार जिलों से पहुंचे मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में एम्स ओपीडी शुरू होने के दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश समेत बाहरी राज्यों से भी लोग उपचार के लिए पहुंचे। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे मरीज पंजीकरण काउंटर पर पहुंचने शुरू हो गए। उसके बाद करीब 9 बजे सभी का पंजीकरण किया गया और सभी संबंधित ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सोमवार को हमीरपुर, ऊना, सोलन, बिलासपुर से मरीज विशेषज्ञों के पास स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। इनमें जनरल मेडिसिन 42, ऑर्थोपेडिक्स 22, नेत्र ओपीडी में 29, ईएनटी में 15, गायनी में 10, स्किन में 10, सर्जरी में 11, रेडियोलॉजी में 1, बाल विशेषज्ञ ओपीडी में 2, न्यूरोलॉजी में 1, नेफ्रोलॉजी में 1 मरीज ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

विज्ञापन


बताते चलें कि एम्स में अभी आठ में से चार काउंटर शुरू किए गए हैं। इनमें एक पर अप्वाइंटमेंट और बाकी तीन पर पंजीकरण किया जा रहा है। ओपीडी को भी रोटेशन में चलाया गया है। इनमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक विभिन्न ओपीडी चलाई जाएंगी।  एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने बताया कि पहले दिन एम्स ओपीडी में 104 पुरुषों समेत 144 लोगों का उपचार किया गया। कहा कि पंजीकरण फीस 10 रुपये रखी गई है। जो केवल पुरुषों से ली गई है। महिलाओं का पंजीकरण निशुल्क किया गया। बताया कि मंगलवार को भी सभी ओपीडी चलेंगी। ताकि यहां आने वाले मरीजों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed