{"_id":"570f84ee4f1c1b11214a6aca","slug":"bike-scooter-accident-at-una-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटर में जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटर में जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना)
Updated Thu, 14 Apr 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक और स्कूटर की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के अंब के झंगोली में बाइक और स्कूटर की आमने-सामने की टक्कर में दो लागों की मौत हो गई। हादसे का कारण दोनों वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान स्कूटर सवार 45 वर्षीय मनोज सामल पुत्र गणेश सामल निवासी वाणासुर, डा. वासुदेवपुर थाना माहंगा जिला कटक उड़ीसा और बाइक सवार 20 वर्षीय मंजीत कुमार पुत्र रामचंद निवासी सुकाहर डाकखाना चलाली देहरा कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 पर बुधवार देर शाम स्कूटर सीएच नंबर की कलरुही की ओर से आ रही बाइक से तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के सवार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार में थे और उनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा पेश आया। इस संबंध में अंब पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अंब पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।