फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big loss due to heavy hail storm in upper shimla

ओलावृष्टि से करोड़ों का नुकसान, सेब के पत्ते और फूल टूट कर गिरे

Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
big loss due to heavy hail storm in upper shimla

रोहड़ू, चिड़गांव सहित कोटखाई के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि इतनी तेज थी की सेब के पौधों से फूल व पत्ते टूटकर जमीन पर गिर गए। बागवानी विभाग के अनुसार ओलावृष्टि से करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हुई है। 

विज्ञापन


विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।  क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ओलावृष्टि शुरू हुई है। करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में ओले गिरे। 

विज्ञापन

इस गांवों में हुआ भारी नुकसान

big loss due to heavy hail storm in upper shimla

उपमंडल के अंतर्गत शिलादेश, लड़ोट, धमवाड़ी, टिक्करी, देनवारी, सिंदासली, शिरोली, कुलगांव, खाबल, बुटाड़ा, गावणा, कुटाड़ा, भमनोली में ओले गिरे। इसके अतिरिक्त कोटखाई क्षेत्र के बखोल, जारू, चकुना में भी भारी ओलावृष्टि हुई है।

उद्यान विकास अधिकारी चिड़गांव डॉ. कुशाल मेहता ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय आधा दर्जन से अधिक गांव में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब की फ्लावरिंग प्रभावित हुई है। सेब की फसल को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है।

बागवानी विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। कोटखाई के विषय वाद विशेषज्ञ धर्मवीर काल्टा ने बताया कि कोटखाई के बखोल, जारू, चकुना में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। 

छह कमरों का दो मंजिला मकान ढहा

big loss due to heavy hail storm in upper shimla

सराज विस क्षेत्र की दुर्गम कल्हणी पंचायत में छह कमरों का मकान तूफान से तहस-नहस हो गया है। जिससे दो परिवारों के सिर से छत छिन गई है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा पेश आया तो परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे।

जब एकाएक घर की छत ढहने की आवाज आई तो परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल गए। जिससे वह बाल-बाल बच गए। हादसे से प्रभावित परिवार को दस लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है।

स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की है। जानकारी के अनुसार दो भाइयों नारायण सिंह और जीवानंद समेत परिवार के नौ सदस्य पुश्तैनी मकान में जीवन यापन कर रहे थे।


 
विज्ञापन

खाना खाकर सोने जा रहे थे फिर अचानक...

big loss due to heavy hail storm in upper shimla

हादसे के दौरान परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने जा रहे थे कि इसी दौरान अचानक तूफान के दौरान मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और देखते ही देखते मकान की दीवारें तक ढह गई।

प्रभावित जीवानंद ने कहा कि अचानक जब छत गिरने की आवाज आई तो उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया। इससे पहले की वह घर से सामान निकाल पाते मकान की दीवारें भी ढह गईं और अंदर रखा सामान भी बर्बाद हो गया।

प्रधान ग्राम पंचायत कल्हणी खूब राम ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर नुकसान का आकलन किया। दोनों पीड़ितों का लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने कहा कि पटवारी ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित दो परिवारों को पांच हजार की राशि सहित दो तिरपाल भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed