{"_id":"5d0c7dad8ebc3e28b73ca6a9","slug":"big-accidents-in-himachal-pradesh-complete-timeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हुए ये नौ बड़े हादसे जिनमें 270 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हुए ये नौ बड़े हादसे जिनमें 270 ने गंवाई जान
Fri, 21 Jun 2019 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार में बयोठ मोड़ पर बीते दिन एक ओवरलोड निजी बस 500 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में 44 लोगों की मौत हुई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
39 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चालक इस बस को पहली बार चला रहा था और वह हादसे के ऐन मौके पर कूद भी गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में कई बड़े बस हादसे हो चुके हैं। इन नौ बड़े हादसों में 270 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं प्रदेश में रोजाना एक या दो की मौत होना आम बात है। बाइक एक्सीडेंट जैसे हादसे हर रोज होते हैं।
विज्ञापन
9 अप्रैल 2018 : नूरपुर में खाई में गिरी स्कूल बस, 23 बच्चों समेत 27 की मौत
20 अप्रैल, 2017 : यात्रियों से भरी उत्तराखंड की ओवरलोड निजी बस शिमला के गुम्मा में खाई में गिरी, 45 की मौत
5 नवंबर, 2016 : मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास में गिरी बस, 17 की मौत और 26 घायल
20 मई, 2016 : चंबा में बस हादसे में 14 मरे, 31 घायल
23 जुलाई, 2015 : कुल्लू में पार्वती नदी में गिरी बस, 31 लोग बहे
21 अगस्त, 2014 : किन्नौर के रुतरंग में बास्पा नदी में गिरी बस 23 की मौत, 20 घायल
27 सितंबर, 2013 : रेणुका में ददाहू-टिक्कर संपर्क मार्ग पर निजी बस गहरी खाई में गिरी। बस सवार सभी 21 लोगों की मौत
8 मई, 2013 : मंडी के झीड़ी में जोगणी माता मंदिर के पास ब्यास नदी में समाई बस, 40 मरे
11 अगस्त, 2012 : चंबा-धुलाड़ा मार्ग पर गागला के पास ओवरलोड बस हादसा, 52 मरे